बागपत के सनकी आशिक को गाजियाबाद वालों ने सिखाया सबक, पहले पीटा और फिर...

महिला से छेड़छाड़ का परिणाम : बागपत के सनकी आशिक को गाजियाबाद वालों ने सिखाया सबक, पहले पीटा और फिर...

 बागपत के सनकी आशिक को गाजियाबाद वालों ने सिखाया सबक, पहले पीटा और फिर...

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : गाजियाबाद में एक सनकी आशिक को पीट-पीटकर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि आरोपी एक विवाहित महिला के साथ छेड़छाड़ करता था। इससे दुखी होकर महिला अपनी ससुराल छोड़कर अपने मायके में रह रही थी, लेकिन सनकी आशिक ने यहां भी महिला का पीछा नहीं छोड़ा और उसका पीछा करता रहा हुआ वह उसके मायके पहुंच गया। आरोप है कि उसने वहां भी उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिसके बाद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। युवक की पिटाई करने के बाद उसे  पुलिस के हवाले कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

यह है पूरा मामला
टीला मोड थाना क्षेत्र निवासी एक महिला का कहना है कि उसका निकाह बागपत के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। आरोप है कि ससुराल में सालम नामक दबंग किस्म का युवक उसके साथ छेडखानी करता था। जैसे ही वह घर निकलती, आरोपी उसका पीछा करता और छेड़छाड़ करता था। विरोध करने पर वह उसे धमकी देता था। युवक की हरकतों से परेशान आकर महिला ने छह माह पूर्व अपना ससुराल छोड़ दिया और मायके आकर रहने लगी थी। आरोप है कि सालम ने मायके में भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसका पीछा करते हुए वह उसके घर तक पहुंच गया। आरोपी ने यहां भी महिला के साथ छेडखानी शुरु कर दी। 

पुलिस ने भेजा जेल
मायके में आकर सनकी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी। महिला द्वारा विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिसके बाद उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई और भीड़ ने सालम को दबोच कर उसकी धुनाई कर दी। धुनाई करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। टीला मोड़ थाना प्रभारी का कहना है कि महिला की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.