गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा तोहफा, 17 किमी ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

होली पर दौड़ेगी देश की पहली रैपिड रेल : गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा तोहफा, 17 किमी ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

गाजियाबाद के लोगों को मिलेगा तोहफा, 17 किमी ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन

Google Image | Rapid train

Ghaziabad : दिल्ली एनसीआर के लोगों के लिए अच्छी खबर है। यहां के लोगों के लिए रीपेड रेल गाजियाबाद के दुहाई डिपो से साहिबाबाद तक रैपिड रेल चलेगी। यह दूरी 17 किमी है। इसके चलने से लोगों को जाम से काफी राहत मिलेगी। दूसरे चरण के रैपिड रेल का काम भी तेजी से चल रहा है। जिसमें साहिबाबाद से मेरठ तक का रूट को तय किया जाएगा। जबकि तीसरा फेज 2025 तक पूरा होगा। इस फेज में दिल्ली के सराय काले खां से मोदीपुरम डिपो तक रैपिड ट्रेन दौडऩे लगेगी। रैपिड ट्रेन में हवाई जहाज जैसी सुविधाएं होंगी।

स्पीड 180 प्रतिघंटा
तीनों चरण के पूरा काम हो जाने के बाद दिल्ली से मेरठ की दूरी की यात्रा का समय एक घंटा कम हो जाएगा। स्पीड 180 प्रतिघंटा होगी। 82 किमी लंबे रूट पर 2890 पिलर बनने हैंए इसमें 41 किलोमीटर ट्रैक पर 1700 पिलर बन चुके हैं। करीब 14 हजार मजदूर और 1100 इंजीनियर दिन रात इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। पहला स्टेशन दिल्ली में सराय काले खां और आखिरी स्टेशन मेरठ का मोदीपुरम डिपो होगा। इस पूरे रूट पर कुल 25 स्टेशन होंगे। वहीं सराय काले खां से मेरठ तक 70 किमी लंबे एलिवेटिड कॉरिडोर पर हर दो स्टेशनों के बीच 16 इमरजेंसी गेट तैयार किए जाएंगे। वहीं 12 किमी लंबे भूमिगत ट्रैक पर हर 250 मीटर दूरी पर यात्रियों को दूसरी सुरंग तक ले जाने के लिए एक क्रास पैसेज बनाया जाएगा। रैपिड रेल कॉरिडोर के तहत मेरठ शहर में साढ़े तीन किलोमीटर लंबी जुड़वा सुरंग बनाई जा रही हैं।

9 अप्रैल 2022 में हुआ शुभारंभ
यह निर्माण तीन हिस्सों में हो रहा है। इस तरह से कुल छह सुरंग बनेंगी। सभी की लंबाई मिलाकर लगभग सात किलोमीटर होगी। इन सभी छह सुरंगों का निर्माण जल्द ही पूरा हो जाएगा। रैपिड रेल की सुरंग नंबर एक भैंसाली से मेट्रो प्लाजा तक की है। यह रेलवे रोड चौराहे के पास पहुंचने वाली है। 1.84 किमी लंबी इस सुरंग का शुभारंभ 2022 साल नौ अप्रैल को हुआ था। सुरंग नंबर तीन पर गांधी बाग से बेगमपुल तक काम चल रहा है। दूसरी सुरंग का कार्य भैंसाली से मेट्रो प्लाजा तक चल रहा है। इसका कार्य भी जल्द ही पूरा हो जाएगा। इसकी मशीन अभी फैज ए आम इंटर कालेज तक पहुंच चुकी है। जुड़वा सुरंगें तीन हिस्सों में इसलिए बनाई जा रही हैं, क्योंकि तीन स्टेशन भूमिगत हैं। वर्तमान में तीन टनल बारिंग मशीनें सुदर्शन खोदाई और निर्माण में जुटी हैं। स्टेशन वाले हिस्से का निर्माण सुरंग खोदने वाली मशीन से नहीं बल्कि कट और कवर विधि से होता है।


पटरी बिछाने और सिग्नल का काम पूरा, फर्स्ट फेज में चार स्टेशन होंगे
रैपिड ट्रेन की अधिकतम स्पीड 180 किमी प्रति घंट होगी।
ट्रेन का 4 जनवरी को दुहाई डिपो से मेरठ रोड तिराहा स्टेशन के बीच पहला ट्रायल किया गया।
रैपिड ट्रेन का संचालन तीन फेज में करने की प्लानिंग है।
पहला फेज साहिबाबाद से दुहाई तक 17 किलोमीटर लंबा है।
फ स्र्ट फेज में पटरी बिछाने, सिग्नल लगाने का काम पूरा हो चुका है।
ओएचई वायर 75% इन्स्टॉल हो चुकी है।
इस ओएचई वायर में 25 हजार वोल्टेज क्षमता का करंट दौड़ेगा।
फस्ट फेज में कुल 4 स्टेशन हैं, जिसमें साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, और दुहाई डिपो हैं।
चारों स्टेशनों पर एस्कलेटर्स और लिफ्ट्स लगाने का काम चल रहा है।
यात्री सुविधा और काउंटरों का निर्माण अंतिम चरण में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.