चालान के साथ की गई जब्ती, 64 हजार का कटा चालान

गाजियाबाद में दिवाली से पहले प्लास्टिक मुक्त अभियान : चालान के साथ की गई जब्ती, 64 हजार का कटा चालान

चालान के साथ की गई जब्ती, 64 हजार का कटा चालान

Google Image | symbolic Image

Ghaziabad News : कवि नगर और मोहन नगर में विशेष प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया गया है। बाजारों में जाकर प्लास्टिक की पॉलीथिन जब्त की गई। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए व्यापारियों से अपील भी की गई। व्यापारियों को कपड़े की थैली इस्तेमाल करने के लिए कहा गया, साथ ही शहर वासियों को भी प्लास्टिक मुक्त अभियान के दौरान जागरूक किया गया।

50 किलो पॉलिथीन जब्त
कवि नगर जोनल प्रभारी एसके राय द्वारा आरडीसी, राजनगर, राजापुर के क्षेत्र में जाकर अभियान चलाया गया। इस दौरान 50 किलो पॉलिथीन जब्त की गई। 49 हजार का जुर्माना भी वसूला गया। इसी प्रकार मोहन नगर जोन में जोनल प्रभारी आरपी सिंह द्वारा राजेंद्र नगर और साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के आसपास प्लास्टिक मुक्त अभियान चलाया। यहां से 15 हजार जुर्माना भी वसूला गया।

प्लास्टिक मुक्त अभियान
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध हेतु अपील की गई है। शहर में आयोजित रामलीलाओं और अन्य भव्य आयोजनों को भी प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए कहा गया है। रामलीलाओं के आयोजकों से शहर को प्लास्टिक मुक्त रखने के लिए जागरूकता अभियान में सहयोग करने के लिए भी अपील की गई है। व्यापारियों और दुकानदारों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार करने के लिए कहा गया है। नगर आयुक्त द्वारा जहां संबंधित अधिकारियों से शहर को प्लास्टिक मुक्त अभियान के लिए जागरूक करने के लिए कहा गया है। वहीं जिनके द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनके विरुद्ध भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.