50 लाख नकद और फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर विवाहिता को होली के दिन दिया जहर, हालत नाजुक

गाजियाबाद : 50 लाख नकद और फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर विवाहिता को होली के दिन दिया जहर, हालत नाजुक

50 लाख नकद और फॉर्च्यूनर कार नहीं मिलने पर विवाहिता को होली के दिन दिया जहर, हालत नाजुक

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Ghaziabad News : शाहपुर बम्हैटा में ससुरालियों ने होली के दिन विवाहिता को जहर दे दिया। आरोप है कि 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर कार के लिए ससुराली उसे कई दिन से परेशान कर रहे थे। होली के दिन पीड़िता की बुआ का लड़का उनके घर मिलने पहुंचा तो वह बेसुध हालत में जमीन पर पड़ी मिली। महिला ने बताया कि ससुरालियों ने उन्हें जहर दे दिया है। इसके बाद वह महिला के पति की गाड़ी से उन्हें अस्पताल ले गया। पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है, जबकि आरोपित फरार हैं। पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना कविनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

ग्रेटर नोएडा निवासी विनोद यादव ने बताया कि उन्होंने दिसंबर 2020 में बेटी शिल्पा की शादी राहुल से की थी। इसमें उन्होंने दहेज समेत करीब दो करोड़ रुपये खर्च किए थे। आठ माह से पति, सास, ननद व ससुर 50 लाख रुपये और फार्च्यूनर कार की मांग कर रहे थे। 15 जनवरी 2022 को शिल्पा ने बेटी को जन्म दिया तो ससुराली और उत्पीड़न करने लगे। शिल्पा की बुआ का लड़का दीपक होली के दिन उसके घर पहुंचा तो वह बेसुध हालत में फर्श पर पड़ी थी। 

शिल्पा ने बताया कि सभी ने मारपीट कर उसे जहर दे दिया है। राहुल को बुलाकर उसकी कार से दीपक शिल्पा को निजी अस्पताल ले गया, जहां से राहुल व उसके परिजन घर से फरार हो गए। एसएचओ आनंद मिश्रा का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर छानबीन कर आगे की कार्रवाई करेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.