बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

गाजियाबाद में दिन निकलते ही पुलिस पर चली गोली : बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

बदमाशों ने ताबड़तोड़ की फायरिंग, एक के पैर में लगी गोली

Tricity Today | एक के पैर में लगी गोली

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दिन निकलते ही पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरे बदमाश को कांबिंग के दौरान पकड़ा गया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए दोनों बदमाश पशु की हत्या कर अवैध मांस का व्यापार करते हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, तीन कारतूस, एक पिकअप गाड़ी, 8 क्विंटल अवैध मांस व पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं।

चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ 
गाजियाबाद में एसीपी मसूरी नरेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस शांति व्यवस्था और आगामी चुनाव के मद्देनजर मसूरी थाना क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की पिकअप वैन से दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार भागने लगे। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस पर फायरिंग भी की। पुलिस ने पीछा किया और जवाबी फायरिंग में मुठभेड़ में एक बदमाश शहजाद उर्फ चोलसिया घायल हो गया। वहीं, दूसरे अपराधी सद्दाम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

800 किलो अवैध भैंस का मांस बरामद 
शहजाद के खिलाफ पहले से ही 6 मामले दर्ज हैं, जबकि सद्दाम के खिलाफ भी एक मामला दर्ज है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, एक पिकअप गाड़ी, 800 किलो अवैध भैंस का मांस और पशु वध के उपकरण बरामद किए हैं। एसीपी का कहना है कि पकड़े गए आरोपी अवैध मांस का व्यापार करते हैं। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.