बहुमंजिला इमारतों में बनाए जाएंगे पोलिंग स्टेशन, इंदिरापुरम के बूथों पर पहुंचे एसडीएम

लोकसभा चुनाव 2024 : बहुमंजिला इमारतों में बनाए जाएंगे पोलिंग स्टेशन, इंदिरापुरम के बूथों पर पहुंचे एसडीएम

बहुमंजिला इमारतों में बनाए जाएंगे पोलिंग स्टेशन, इंदिरापुरम के बूथों पर पहुंचे एसडीएम

Tricity Today | इंदिरापुरम के बूथों पर पहुंचे एसडीएम

Ghaziabad News : आगामी लोकसभा की तैयारियों के मद्देनजर चुनाव आयोग की तरफ से इस बार हाईराइज इमारतों और आरडब्ल्यूए स्तर पर नए बूथ बनाए गए है। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के साहिबाबाद जोन में 33 नए बूथ बनाए गए हैं। इस दौरान एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर नए बूथों में उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया।  

यह है पूरा मामला
इंदिरापुरम स्थित सेंट थॉमस स्कूल में एसडीएम सदर अरुण दीक्षित और इंदिरापुरम वार्ड 87 से पार्षद अनुज त्यागी ने पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इंदिरापुरम के सेंट थॉमस स्कूल में चार नए बूथ बनाए गए हैं। यहां पर पहली बार वोटिंग होगी सभी बूथों का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्कूल का भी निरीक्षण किया गया। स्कूल की तरफ से दी जा रही सुविधाओं पर चर्चा हुई। इस दौरान स्कूल के प्रिंसिपल, चेयरमैन और शिप्रा रिवर के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष शशिकानोंगो भी साथ रहे। स्कूल में बने पोलिंग स्टेशन का निरीक्षण कर एसडीएम अरुण दीक्षित संतुष्ट दिखाई दिए। इस दौरान इंदिरापुरम के पटवारी भी मौजूद रहे।

तीन श्रेणी में बनाए गए बूथ
एसडीएम अरुण दीक्षित ने बताया कि साहिबाबाद जोन में स्थित हाईराइज इमारतों में 33 नए बूथ बनाए गए हैं। बीते 3 दिन से उनके द्वारा बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान चुनाव आयोग के निर्देश पर तीन प्रकार के बुथ बनाए गए हैं, जिनमें महिला बूथ, दिव्यांग बूथ और युवा वोटर बूथ बनाए गए है। सभी बूथों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं को जांचा जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नए बूथों में कमियों को दूर करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए है। इसी के साथ आरडब्ल्यूए लेवल पर भी बूथ बनाए गए है। इन बूथों पर भी सार्वजनिक सुविधाओं के अतिरिक्त मानकों को भी परखा गया।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.