डासना कारागार में बंदी की मौत, पानी पीते समय बेहोश होकर गिरा

Ghaziabad News : डासना कारागार में बंदी की मौत, पानी पीते समय बेहोश होकर गिरा

डासना कारागार में बंदी की मौत, पानी पीते समय बेहोश होकर गिरा

Tricity Today | जिला कारागार डासना

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिला कारागार डासना में पानी पीते समय बंदी बेहोश होकर गिर गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामला रविवार सुबह का है। 33 वर्षीय बंदी राजेश पानी पीते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद वहां मौजूद जेल वार्डन कल्याण सिंह और साहिब सिंह ने उसे संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। 

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद जिला कारागार डासना में बंद कैदी लोनी के प्रेम नगर निवासी राजेश 28 जून 2022 से जिला कारागार में बंद है। आज रविवार सुबह राजेश पानी पीते समय बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे जेल वार्डन कल्याण सिंह और साहिब सिंह ने संयुक्त अस्पताल संजय नगर में भर्ती कराया। वहां अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

डाक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
जेल अधीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि लोनी के प्रेम नगर का रहने वाला राजेश 28 जून 2022 से जेल में बंद है। वह दुष्कर्म के आरोप में जेल काट रहा था। बंदी को पहले से कोई भी बीमारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की निगरानी में पैनल बनाकर बंदी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। संयुक्त अस्पताल में बंदी के शव को सुरक्षित रखा गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.