पुलिस विभाग में बंपर भर्ती पर सवाल, आयु सीमा में छूट नहीं देने पर भड़के रालोद नेता

Ghaziabad News : पुलिस विभाग में बंपर भर्ती पर सवाल, आयु सीमा में छूट नहीं देने पर भड़के रालोद नेता

पुलिस विभाग में बंपर भर्ती पर सवाल, आयु सीमा में छूट नहीं देने पर भड़के रालोद नेता

Tricity Today | आयु सीमा में छूट नहीं देने पर भड़के रालोद नेता

Ghaziabad News : गाजियाबाद में युवा राष्ट्रीय लोकदल की तरफ से सोमवार को एक बैठक की गई, जिसमें तय किया गया कि 26 दिसंबर को बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिला अध्यक्ष जयदीप सिंह ने उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा निकाली गई पुलिस भर्ती में आयु सीमा में छूट नहीं दी गई है। इस बात का पार्टी ने विरोध दर्ज कराएगी। इसमें संशोधन के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। 

क्या है पूरा मामला
युवा राष्ट्रीय लोकदल उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष जयदीप सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा समाचार पत्रों में यूपी पुलिस में भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित हुआ है। भर्ती प्रक्रिया में आयु सीमा में कोई छूट नहीं दी गई है। यूपी पुलिस भर्ती में सामान्य वर्ग के लिए सीमा 18 से 22 वर्ष है। उत्तर प्रदेश में पिछली भर्ती 16 दिसंबर 2018 को हुई थी। प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में कोई भर्ती नहीं हुई है। प्रदेश के लाखों युवक इस आयु सीमा के बाहर हो चुके हैं। इसे देखते हुए आयु सीमा में छूट दिया जाना चाहिए। इस बाबत 26 दिसंबर को युवा राष्ट्रीय लोकदल गाजियाबाद कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन करेगा और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। 

आयु सीमा 18 से 25 वर्ष करने की मांग
युवा रालोद अध्यक्ष ने बताया कि हाल ही में प्रदेश में निकाली गई पुलिस भर्ती में आयु सीमा 18 से 22 वर्ष है, जबकि पिछले पांच वर्षों के दौरान प्रदेश में पुलिस भर्ती नहीं निकली है। पिछली बार साल 2018 में पुलिस भर्ती निकाली गई थी। उस दौरान कोविड चल रहा था। तब से अब तक पांच वर्ष के दौरान काफी युवा ऐसे हैं, जिनकी आयु निकल चुकी है। युवा रालोद चाहता है कि निकाली गई पुलिस भर्ती में आयु सीमा बढ़ाकर 18 से 25 वर्ष की जानी चाहिए। इसके लिए युवा रालोद 26 दिसंबर को गाजियाबाद कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। बैठक में राष्ट्रीय लोकदल की महानगर अध्यक्ष रेखा चौधरी और जिलाध्यक्ष अरुण दहिया सहित जिले के तमाम कार्यकर्ता शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.