कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के हाथ करेंगे मजबूत, भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

गाजियाबाद में राहुल और अखिलेश दिखेंगे एक साथ : कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के हाथ करेंगे मजबूत, भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के हाथ करेंगे मजबूत, भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी

Google Image | राहुल और अखिलेश

Ghaziabad News : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टीयां अपने प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए जोर लगा रही हैं। इसी क्रम में पहली बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव 17 अप्रैल यानी कल एक साथ दिखेंगे। इस दौरान दोनों नेता गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में प्रेसवार्ता करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों नेता रोड शो या सभा भी कर सकते हैं। 

17 अप्रैल को प्रेसवार्ता कर सकते हैं रोड शो 
2024 के लोकसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पहले चरण में 19 अप्रैल और दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होने हैं। गठबंधन में गाजियाबाद लोकसभा सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत त्यागी ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार यानी 17 अप्रैल को गाजियाबाद आएंगे। इस दौरान वह साहिबाबाद इलाके के एक होटल में प्रेस को संबोधित करेंगे। विनीत त्यागी ने कहा कि संभावना है कि कल ही राहुल गांधी के रोड शो, रैली या सभा की रणनीति तैयार हो सकती है. गाजियाबाद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव है। यहां भारतीय जनता पार्टी से सदर विधायक अतुल गर्ग के साथ गठबंधन में कांग्रेस की डॉली शर्मा मैदान में हैं। 

मजबूती के साथ डाली शर्मा लड़ रही है चुनाव 
वहीं बसपा ने नंदकिशोर पुंडीर पर दांव लगाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद गाजियाबाद में रोड शो कर चुके हैं। गाजियाबाद को बीजेपी का गढ़ माना जाता है। 2019 में गाजियाबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के वीके सिंह ने कांग्रेस की डॉली शर्मा को 5 लाख से ज्यादा वोटों से हराया है। इस बार डॉली शर्मा मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही हैं। बताया जा रहा है कि राहुल और अखिलेश अगर यहां रैली या रोड शो करते हैं तो बहुत फर्क पड़ेगा। शायद इस बार भाजपा के हाथ से यह सीट फिसल भी जाए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.