गाजियाबाद में रालोद नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

BIG BREAKING : गाजियाबाद में रालोद नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

गाजियाबाद में रालोद नेता को मारी गोली, मचा हड़कंप

Tricity Today | गाजियाबाद में रालोद नेता को मारी गोली

Ghaziabad News : गाजियाबाद के आरडीसी इलाके में मंगलवार शाम राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नेता को गोली मार दी गई। बाइक सवार बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। घटना के बाद घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद से पुलिस अधिकारियों के होश उड़े हुए हैं।

हमलावरों की नहीं हुई पहचान 
मंगलवार को आरडीसी में जिला सहकारी बैंक के पास राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के नेता लोकेश चौधरी इलू को गोली मारने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि वारदात को बाइक सवार दो बदमाशों ने अंजाम दिया है। घटना के बाद घायल रालोद नेता को इलाज के लिए यशोदा अस्पताल नेहरू नगर में भर्ती कराया गया है। वहीं अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। 

निगम पार्षद का लड़ चुके हैं चुनाव 
लोकेश उर्फ लीलू कवि नगर थाना क्षेत्र के रहने गांव राजापुर के रहने वाले हैं और फिलहाल थाना क्षेत्र के ही महेंद्रा एंक्लेव में रहते हैं। वहीं उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का ऑफिस है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।लोकेश चौधरी करीब 1 साल पहले हुए नगर निगम के पार्षद के चुनाव में महेंद्र एनक्लेव वार्ड से राष्ट्रीय लोकदल पार्टी से चुनाव लड़े थे।

पुलिस का बयान
एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि हमलावरों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। एसीपी का कहना है कि घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अभी उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर घटना की जांच कर रही है। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.