यशोदा हॉस्पिटल में हुई अफ्रीका-ए‌शिया कोलेबोरेशन कांग्रेस, चिकित्सा में सहयोग बढ़ाएंगे 

गाजियाबाद में 13 देशों के प्रतिनिधि जुटे : यशोदा हॉस्पिटल में हुई अफ्रीका-ए‌शिया कोलेबोरेशन कांग्रेस, चिकित्सा में सहयोग बढ़ाएंगे 

यशोदा हॉस्पिटल में हुई अफ्रीका-ए‌शिया कोलेबोरेशन कांग्रेस, चिकित्सा में सहयोग बढ़ाएंगे 

Tricity Today | अफ्रीका - ए‌शिया कोलेबोरेशन कांग्रेस में शामिल प्र‌तिनिधि

Ghaziabad News : चिकित्सा क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए गाजियाबाद में अफ्रीका- एशिया कोलेबोरेशन कांग्रेस का आयोजन किया गया। कौशांबी स्थित यशोदा हॉ‌स्पिटल मे आयोजित कांग्रेस में 13 देशों के 45 प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान रोगियों को बेहतर देखभाल उपल्ब्ध कराने पर चर्चा हुई। कांग्रेस में प्रतिनिधित्व करने वाले देशों में भारत के साथ केन्या, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण सूडान, तंजानिया, युगांडा, डीआर कांगो, इथियोपिया, मोजांबिक, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और बांग्लादेश शामिल रहे। अफ्रीका- एशिया महाद्वीप के इन देशों से आए प्रतिनिधियों ने यशोदा हॉस्पिटल की ओर से उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं को भी देखा।

अफ्रीकी-एशियाई देशों में सेतु: डॉ. पीएन अरोड़ा
यशोदा सुपर ‌स्पेशियलिटी हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डाॅ. पीएन अरोड़ा ने कहा कि यह कांग्रेस अफ्रीकी- एशियाई देशों के साथ हमारे बेहतर संबंधों का आधार साबित होगी। यह आयोजन दोनों महाद्वीपों के बीच ब्रिज का काम करेगा। इस आयोजन के जरिये हमें अपनी विश्वस्तरीय चिकित्सा सेवाओं को प्रदर्शित करने का भी मौका मिला। इस आयोजन में स्वास्थ्य सेवा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिनिधियों का चिकित्सा विशेषज्ञता और संसाधनों के साझा करने के महत्व पर जोर रहा, ताकि वैश्विक स्तर पर रोगियों को अच्छी सुविधा प्रदान की जा सकें। 

डाॅ. उपासना ने खूबियां बताई 
यशोदा सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की प्रबंध निदेशक डॉ. उपासना अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा, "हमारा अस्पताल वैश्विक स्तर पर उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कांग्रेस ने हमें अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने और हमारे प्रतिष्ठित मेहमानों के साथ भविष्य के सहयोग पर चर्चा करने का मंच प्रदान किया है। ‌हॉ‌स्पिटल के निदेशक और एचपीआई के महानिदेशक, गिरधर ज्ञानी ने कहा हमारे साझेदारों के साथ मजबूत संबंध बनाना हमारे वैश्विक स्वास्थ्य सेवा उत्कृष्टता के दृष्टिकोण के लिए महत्वपूर्ण है। हम अपने अंतरराष्ट्रीय रोगियों को उच्चतम मानकों की चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

साझेदारी की अच्छी शुरूआत
हेल्थियंस के निदेशक अभिक मोइत्रा ने कहा - यह आयोजन स्वास्थ्य सेवा में सहयोग की शक्ति का प्रमाण है। विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को एक साथ लाकर हम विश्वस्तरीय मरीज देखभाल की दिशा में बढ़ रहे हैं। कांग्रेस में शामिल प्रतिनिधियों ने कहा, "अफ्रीका एशिया मेडिकल कोलेबोरेशन कांग्रेस विचारों के आदान-प्रदान, विशेषज्ञता साझा करने और नई साझेदारियों के निर्माण के लिए एक उल्लेखनीय मंच रहा है। डॉक्टरों की प्रतिबद्धता और विशेषज्ञता वास्तव में प्रेरणादायक थी। हम स्वास्थ्य सेवा मानकों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर सहयोग और आपसी समर्थन की उम्मीद करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.