टप्पेबाज महिलाओं ने लूट लिए 4 लाख के आभूषण, लगातार बढ़ रहीं घटनाएं

Ghaziabad News : टप्पेबाज महिलाओं ने लूट लिए 4 लाख के आभूषण, लगातार बढ़ रहीं घटनाएं

टप्पेबाज महिलाओं ने लूट लिए 4 लाख के आभूषण, लगातार बढ़ रहीं घटनाएं

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : बाजार में ट्प्पेबाज महिलाओं के एक गिरोह ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। महिला खरीदारी कर बाजार से घर वापस लौट रही थी। इसी दौरान महिला को बातों में फंसाकर कीमती आभूषण ठग लिए। घटना को अंजाम देकर तीन महिलाएं फरार हो गईं। सोने की दो चूड़ियां, तीन अंगूठी और दो टॉप्स लेकर महिला मौके से चंपत हो गई। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है।

क्या है पूरा मामला
गोविंदपुरी निवासी महिला प्रकाशवती सपरिवार रहती है। रात लगभग 8:30 बजे वह बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थी। इस बीच उन्हें दो महिलाओं ने रोक लिया। तीसरी महिला की तरफ इशारा कर प्रकाशवती को बताया कि उसके पास 6 लाख रुपए हैं। तीसरी महिला से रकम लेकर आपस में बांटने का लालच पीड़िता को दिया गया। उसके बाद प्रकाशवती से महिलाओं ने पर्स के बारे में पूछा। पर्स नहीं होने की बात बताने पर उन्हें रुमाल दिया गया और कहा कि पुलिस आपके आभूषण छीन सकती है। इसलिए इन आभूषणों को छुपा लो। उसके बाद रुमाल में पीड़िता की सोने की दो चूड़ियां, तीन अंगूठी और दो टॉप्स बांधकर सब्जी के थैली में रखवा दी गई। इसके बाद आरोपी महिला में से एक ने थैला भारी बताकर खुद ले लिया और नजर बचाकर थैले से आभूषण निकाल लिए।  उसके बाद तीनों महिलाएं फरार हो गईं।

घर पहुंचकर ठगी का पता चला
प्रकाशवती ने जब घर जाकर थैले में आभूषण चेक किए, तब उन्हें अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने थाना कविनगर में इसकी शिकायत की। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर फरार महिलाओं को ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2022 - 2023 Tricity. All Rights Reserved.