गाजियाबाद जिला पंचायत चुनाव में बवाल, फाइव स्टार होटल के बाहर सपा का हंगामा, यह है वजह

BIG BREAKING : गाजियाबाद जिला पंचायत चुनाव में बवाल, फाइव स्टार होटल के बाहर सपा का हंगामा, यह है वजह

गाजियाबाद जिला पंचायत चुनाव में बवाल, फाइव स्टार होटल के बाहर सपा का हंगामा, यह है वजह

Tricity Today | गाजियाबाद जिला पंचायत चुनाव में बवाल

Jila Panchayat Chunav : जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर बागपत के बाद आप गाजियाबाद में भी हंगामा शुरू हो गया है। शहर में लिंक रोड पर कंट्री-इन होटल के बाहर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। पार्टी का आरोप है कि सपा समर्थित जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की प्रस्तावक को भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) ने बंधक बनाकर इस होटल में रखा है। प्रस्तावक के कलेक्ट्रेट नहीं पहुंचने से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी नामांकन नहीं कर पा रहा है। बंधक जिला पंचायत सदस्य का नाम रजनी खटीक बताया गया है।
 
सपा नेता मनमोहन झा ने बताया कि शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई है। सपा और राष्ट्रीय लोकदल की ओर से नसीमा बेगम को प्रत्याशी बनाया गया है। आज सुबह जानकारी मिली कि नसीमा बेगम की प्रस्तावक रजनी खटीक को भाजपा नेताओं ने बंधक बना लिया है। उन्हें शहर के फाइव स्टार होटल कंट्री-इन में बंधक बनाकर रखा गया है। यह जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के सैकड़ों कार्यकर्ता होटल के बाहर एकत्र हो गए। उनका आरोप है कि भाजपा के कई नेताओं ने रजनी खटीक को होटल के अंदर बंधक बना लिया है। भाजपा के नेता विरोध देखकर चुपचाप उनको लेकर चले गए हैं। एक विधायक पर भी सपाइयों ने बंधक बनाने का आरोप लगाया है। होटल के बाहर अभी भी सपाइयों की भीड़ लगी हुई है।



रालोद-सपा गठबंधन की उम्मीदवार का नामांकन दाखिल नहीं हो सका
दूसरी तरफ सपा और रालोद गठबंधन की प्रत्याशी नसीम चौधरी अभी तक नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं आई हैं। भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए ममता त्यागी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। समाजवादी पार्टी के नेताओं का आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी ने पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर उनके प्रत्याशी के प्रस्ताव को बंधक बनाया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सत्ता का खुलेआम दुरुपयोग कर रही है। गठबंधन के नेताओं का कहना है कि किसी भी सूरत में भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

जिला पंचायत में बसपा सबसे बड़ी पार्टी लेकिन अध्यक्ष पद पर दावा नहीं
गाजियाबाद जिला पंचायत में बहुजन समाज पार्टी सबसे बड़ा दल बनकर उभरी है। जिला पंचायत में 14 सदस्य हैं। बहुजन समाज पार्टी के 5 सदस्य हैं। भारतीय जनता पार्टी के केवल 2 सदस्य हैं। समाजवादी पार्टी के तीन और राष्ट्रीय लोकदल के 3 सदस्य हैं। एक निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव जीतकर सदन में पहुंचा है। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर काबिज होने के लिए कम से कम 8 सदस्यों की जरूरत है। सपा और रालोद गठबंधन का आंकड़ा 6 तक पहुंचता है। गठबंधन भाजपा के मुकाबले बहुमत के ज्यादा करीब है, लेकिन गाजियाबाद में भी महज 2 जिला पंचायत सदस्यों के बूते भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा पर जोड़-तोड़, खरीद-फरोख्त और सत्ता का दुरुपयोग करने जैसे आरोप लगा रहे हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.