खोड़ा कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में सालासर बालाजी महाराज हुए विराजमान, भक्तों ने किए दर्शन

Ghaziabad News : खोड़ा कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में सालासर बालाजी महाराज हुए विराजमान, भक्तों ने किए दर्शन

खोड़ा कॉलोनी में खाटू श्याम मंदिर में सालासर बालाजी महाराज हुए विराजमान, भक्तों ने किए दर्शन

Google Image | बालाजी महाराज

Ghaziabad News : खोड़ा कालोनी स्थित साईं धाम संतोषी माता और खाटू श्याम मंदिर प्रगति विहार खोड़ा कालोनी नोएडा में हारे का सहारा श्याम सेवा मंडल द्वारा सालासर बालाजी महाराज की मूर्ति स्थापना की गई। बालाजी महाराज का रात्रि में संकीर्तन धूम धाम से किया गया।

खाटू श्याम की स्थापना
मंडल के अध्यक्ष सौरभ सिंघल ने बताया कि पिछली साल जब से मंदिर में खाटू श्याम की स्थापना हुई है। तब से भक्तों की भावना थी कि यहां सालासर बालाजी महाराज भी विराजमान हो l इसलिए भक्तों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सालासर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी जय पुजारी के पावन सानिध्य में बालाजी महाराज की स्थापना की गई।

यह भक्त रहे मौजूद
इस मौके पर बालाजी महाराज के संकीर्तन का भी आयोजन किया गया। जिसमें कृष्ण गुप्ता, आकाश भानु और ऋषभ ने अपने भजनों से बाबा को रिझाया। बालाजी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन, संजय सिंघल, निखिल अग्रवाल, अंकित मित्तल, आकाश रस्तोगी, गणेश पांडे, ममता चौहान, पुष्पा तिवारी, सुमन सिंह, बिट्टू, अरुण गुप्ता, बासुदेव आदि भक्त मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.