बसपा के बारे में दिया बड़ा बयान, गठबंधन सहित कई मुद्दों पर रखी अपनी राय 

गाजियाबाद पहुंचे शिवपाल यादव : बसपा के बारे में दिया बड़ा बयान, गठबंधन सहित कई मुद्दों पर रखी अपनी राय 

बसपा के बारे में दिया बड़ा बयान, गठबंधन सहित कई मुद्दों पर रखी अपनी राय 

Tricity Today | गाजियाबाद पहुंचे शिवपाल यादव

Ghaziabad News : लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर आज समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी की तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही इंडिया गठबंधन के बारे में भी बात की। शिवपाल यादव यहां मुजफ्फरनगर और मेरठ का दौरान करने के बाद पहुंचे हैं।

कार्यकर्ताओं में जोश भरने निकले हैं शिवपाल
सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव आज गाजियाबाद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे। उन्होंने कहा कि वे पहले मेरठ, फिर मुजफ्फरनगर दौरा करके आए हैं। समाजवादी पार्टी की 2024 को लेकर तैयारी जोरों पर है। इसके चलते जगह-जगह कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। समाजवादी पार्टी पर उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी है। यहां से भाजपा को हर सीट से हराकर सत्ता से बेदखल करना है। भारतीय जनता पार्टी वोटर लिस्ट में गड़बड़ी न कर ले, उसको लेकर हर जगह दौरे किए जा रहे हैं। इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री का दावेदार कौन होगा, इस सवाल पर उन्होंने कहा कि बहुत सारे चेहरे हैं, जो इस पद के लिए दावेदार हो सकते हैं। एक बार बहुमत आए तो चेहरे भी सामने आ जाएंगे। 

माया पहले बनाएं भाजपा से दूरी
शिवपाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में जरूरी शामिल होगी। उन्होंने साफ किया कि इंडिया गठबंधन 2024 के चुनाव के लिए बना है। पांच राज्यों में अभी हाल में चुनाव पर बोले इंडिया गठबंधन के घटक दलों को भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा वोट मिला है। वहीं, चिदंबरम के इंडिया गठबंधन के 2024 में अभी और मेहनत करने वाले बयान पर उन्होंने कहा कि यह गठबंधन 2024 के चुनाव के लिए ही बना है। इंडिया गठबंधन में शामिल सभी पार्टियां साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी तो भारतीय जनता पार्टी को हटा दिया जाएगा। घटक दलों को मिले वोटो को यदि जोड़ लिया जाए तो भारतीय जनता पार्टी से ज्यादा वोट मिले हैं। जिस जिस प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, वहां महंगाई भ्रष्टाचार अपने चर्म पर है। भाजपा ने जो वादे किए थे, एक भी वादा पूरा होते नजर नहीं आ रहा है। जनता को पूरी तौर से समझ में आ रहा है। मायावती के इंडिया गठबंधन में शामिल होने पर वह बोले, पहले वह भाजपा से दूरी बनाएं, तभी उन्हें इंडिया गठबंधन में शामिल करने पर विचार किया जा सकता है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.