डबल मर्डर से गाजियाबाद में फैली सनसनी, गला दबाकर बुजुर्ग दम्पति की हत्या, दूसरी पत्नी...

बड़ी खबर : डबल मर्डर से गाजियाबाद में फैली सनसनी, गला दबाकर बुजुर्ग दम्पति की हत्या, दूसरी पत्नी...

डबल मर्डर से गाजियाबाद में फैली सनसनी, गला दबाकर बुजुर्ग दम्पति की हत्या, दूसरी पत्नी...

Google Image | डबल मर्डर से सनसनी

Ghaziabad : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है  मंगलवार की सुबह गाजियाबाद के लोनी कोतवाली इलाके में दंपति की हत्या कर दी गई  इस बात का पता सबसे पहले पड़ोस में रहने वाली फातिमा नाम की लड़की को चला। जब मंगलवार की सुबह फातिमा दूध लेने के लिए जा रही थी तो उसने दम्पति को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक व्यक्ति की दो पत्नियां थी।

15 सालों से इस इलाके में रहता था दम्पति
मिली जानकारी के मुताबिक गाजियाबाद के टॉनिका सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चर्च कॉलोनी में रहने वाले 60 वर्षीय इब्राहिम और उनकी 55 साल की पत्नी सायरा की मंगलवार की सुबह गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों पति-पत्नी पिछले करीब 15 सालों से इस इलाके में रह रहे थे। इब्राहिम कबाड़ी का काम करता था। पुलिस का कहना है कि दोनों की रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी। 

इब्राहिम की दो पत्नियां
सूचना मिलने के बाद गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि इब्राहिम की दो पत्नियां हैं। इब्राहिम की दूसरी पत्नी किसी दूसरे स्थान पर रहती है, लेकिन बताया जा रहा है कि उसके बच्चे इब्राहिम के घर के पास एक मकान में रहते हैं। मंगलवार की सुबह जब इब्राहिम की बेटी फातिमा दूध लेने के लिए जा रही थी तो उसने अपने पिता को नग्न अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जब फातिमा अंदर गई तो पिता का शव नीचे पड़ा हुआ था और मां की लाश अंदर थी। इसके बाद महिला ने तत्काल गाजियाबाद पुलिस को दी

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.