अपने वादे पर अडिग रहे कांग्रेस, सपा के बिना भाजपा को हराना संभव नहीं

हरदोई में बोले शिवपाल यादव : अपने वादे पर अडिग रहे कांग्रेस, सपा के बिना भाजपा को हराना संभव नहीं

अपने वादे पर अडिग रहे कांग्रेस, सपा के बिना भाजपा को हराना संभव नहीं

Tricity Today | शिवपाल यादव

Hardoi News : उत्तर प्रदेश के हरदाई जिले में समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस को भी मध्य प्रदेश में अपने किए वादे पर अडिग रहना चाहिए। अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने ओपी राजभर को हल्का आदमी बताया और कहा कि पार्टी आजम खान के साथ हर तरीके से खड़ी है।  छोटे नेताओं को बयानबाजी से रोके कांग्रेस
समाजवादी पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और अखिलेश यादव के बीच बयानबाजी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि मध्य प्रदेश में अपने वादे पर अडिग रहे और अपने छोटे नेताओं के बोलने पर रोक लगाए। अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है तो उसे सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। उन्होंने ओम प्रकाश राजभर पर भी हमला बोला और कहा कि वह हल्के आदमी हैं। उनकी बात का कोई भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि सपा नेता आज़म खान को प्रताड़ित किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी हर तरीके से आजम खान के साथ है।

इंडिया गठबंधन रहेगा या टूटेगा, यह अखिलेश के हाथ में है
कांग्रेस के यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कहा ​था कि यूपी में इंडिया गठबंधन रहेगा या टूटेगा, यह अखिलेश यादव के हाथ में है। इस पर शिवपाल यादव ने कहा, कांग्रेस को इन छोटे नेताओं पर रोक लगाना चाहिए। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ के बाबत शिवपाल यादव ने कहा कि अब जो मैंने कहा है, कांग्रेस के बारे में। कांग्रेस के जो बड़े और सीनियर नेता हैं, इन सबको मिलकर चलना पड़ेगा। समाजवादी पार्टी को भी मिलाना पड़ेगा। बिना समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को कांग्रेस हटा नहीं सकती है। उन्होंने कहा कि अगर इंडिया गठबंधन को मजबूत करना है और भारतीय जनता पार्टी को हटाना है तो सभी विपक्ष के लोगों को इकट्ठा करके इंडिया गठबंधन को मजबूत करना चाहिए। तभी भारतीय जनता पार्टी हट सकती है। अगर भारतीय जनता पार्टी को हटाना है तो कांग्रेस को सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में जो वादा किया था, उस पर अडिग रहना चाहिए, तभी इंडिया गठबंधन मजबूत होगा और तभी भारतीय जनता पार्टी को हटाया जा सकेगा।

जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर सकता वह हमारा क्या करेगा
इससे पहले यूपीसीसी के अध्यक्ष अजय राय ने यहां तक कह दिया था कि जो अपने पिता का सम्मान नहीं कर सकता, वह हमारे जैसे लोगों का क्या सम्मान करेगा। इस पर शिवपाल यादव ने कहा कि यह बातें अब मत दोहराइए। कांग्रेस के नेताओं से आग्रह करना चाहता हूं कि अगर इंडिया संगठन को मजबूत करना है तो सभी दलों को मिलना चाहिए। आजम खान को लेकर किए गये सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विपक्ष के लोगों को झूठे मुकदमे लगाकर विपक्ष को ही खत्म करना चाहती है। आजम खान के साथ भी उसी तरीके से झूठे मुकदमे लिखाकर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। हम सब समाजवादी पार्टी के लोग आजम खान के साथ हैं। अभी इस लड़ाई को हम सब समाजवादी पार्टी के लोग लड़ेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.