गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्ला बोल, किसानों की मांग को लेकर जमकर किया हंगामा

कृषि कानूनों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्ला बोल, किसानों की मांग को लेकर जमकर किया हंगामा

गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्ला बोल, किसानों की मांग को लेकर जमकर किया हंगामा

Tricity Today | गाजियाबाद कलक्ट्रेट पर सपाइयों का हल्ला बोल, किसानों की मांग को लेकर जमकर किया हंगामा

समाजवादी पार्टी की ओर से तीनों कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के समर्थन में कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ। कड़े पहरे में समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान किसानों के समर्थन व सरकार के विरोध में सपाईयों ने जमकर नारेबाजी की और राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें किसानों की मांगों को मानने की अपील की गई। 

सपा के जिलाध्यक्ष राशिद मलिक ने बताया कि भाजपा सरकार खेतीबाड़ी को खत्म करने की साजिश रच रही है। किसानों से बिना पूछे ही तीन ऐसे कानून बना दिए गए। जिनसे खेतीबाड़ी भी उद्योगपतियों के हाथ में चली जाए। सरकार किसानों की हितैषी है तो न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर कानून बनाने में क्यों दिक्कत है। सरकार किसानों के आवाज को अनसुना कर रही है। बीते 15 दिनों से किसान खुले आसमान के नीचे विरोध दर्ज कराने के लिए पड़ा है। कड़कड़ाती ठंड में किसानों की सुनने की बजाय सरकार कहीं और ही व्यस्त है। वह अपने पूंजीपति मित्रों की भलाई के लिए योजनाएं बनाती है। वह बिना जनता की राय के बिल बना देती है। जबकि लोकतंत्र कहता है कि जनता के लिए कोई भी कानून जनता की राय के बगैर ना बनाया जाए। लगता है सरकार की जनता की राय की कोई चिंता नहीं है। 

महानगर अध्यक्ष राहुल चौधरी ने कहा किसानों की समस्या लंबे समय से कायम है। गन्ने की फसल का बकाया किसानों को नहीं मिला। गेंहू का बाजार भाव बेहद कम है। सरकार इन समस्याओं को खत्म करने के बजाय इस ओर ध्यान दे रही है। कि कैसे पूंजीपतियों की जेबों को भरा जाए। सरकार की यह मनमानी रूकनी चाहिए। यदि किसान किसी कानून का विरोध कर रहा है तो उस कानून को खत्म होना चाहिए। इस दौरान आदि मौजूद रहे। 

इस मौके पर सपा जिला सचिव वीरेंद्र यादव, हिमांशु पाराशर, आदिल मलिक, मनोज पंडित, विक्रांत पंडित, इमरान रिजवान, चांद कौसर, फारुख कुरेशी, फुरकान कुरेशी, आसिफ चौधरी, प्रदीप शर्मा सहित सैकड़ों सपाई मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.