केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को किया रवाना, आपको भी जाना है रामनगरी तो पढ़ें खबर

गाजियाबाद से अयोध्या के लिए चली स्पेशल ट्रेन : केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को किया रवाना, आपको भी जाना है रामनगरी तो पढ़ें खबर

केंद्रीय मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रेलगाड़ी को किया रवाना, आपको भी जाना है रामनगरी तो पढ़ें खबर

Tricity Today | गाजियाबाद से अयोध्या के लिए चली स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad News : रामलला का दर्शन करने के लिए पूरे देश से लोग अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी गुरुवार की रात गाजियाबाद से अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन पकड़ी। भारतीय रेलवे की तरफ से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। भाजपा नेताओं  के साथ दिल्ली एनसीआर के लोग भी ट्रेन में सवार हुए। सांसद वीके सिंह ने यात्रा की शुभकामनाओं के साथ ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह है पूरा मामला
भाजपा ने अपने कार्यकर्ताओं को तीर्थ यात्रा करने के लिए आस्था ट्रेन की बुकिंग कराई। यात्रा के लिए भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी अश्वनी शर्मा को संयोजक बनाया गया। इस यात्रा के संबंध में अश्विनी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि आस्था ट्रेन के माध्यम से लगभग 1500 नागरिक दर्शन लाभ के लिए जा रहे है। सभी यात्रियों ने रात में 12:30 बजे ट्रेन से अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। कल यह ट्रेन वापस गाजियाबाद पहुंचेंगी। इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष सतपाल प्रधान और सांसद ने ट्रेन में सवार लोगों को यात्रा की शुभकामनाएं दी साथ ही सांसद ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के रवाना किया। बता दें कि ट्रेन चालक को चंदन का टीका लगाया गया और ट्रेन की पूजा की गई।

27 फरवरी को भी चलेगी आस्था स्पेशल
गाजियाबाद के सांसद और केंद्रीय मंत्री डॉ.वीके सिंह ने आस्था ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के महानगर कार्यकर्ताओं के साथ गाजियाबाद के आम लोग भी ट्रेन में सवार हुए। अयोध्या जाने के लिए यह स्पेशल ट्रेन भारतीय रेलवे की तरफ से चलाई गई थी। ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं को सांसद वीके सिंह ने मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 27 फरवरी को भी गाजियाबाद स्टेशन से आस्था ट्रेन को रवाना किया जाएगा जो श्रद्धालु अयोध्या में रामलला के दर्शन करना चाहते हैं तो वह आगामी 27 फरवरी को भी जा सकते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.