अहंकार रूपी दशानन को किया अग्नि के हवाले, सांसद वीके सिंह ने रिमोट से अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया स्वाहा

Ghaziabad News : अहंकार रूपी दशानन को किया अग्नि के हवाले, सांसद वीके सिंह ने रिमोट से अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया स्वाहा

अहंकार रूपी दशानन को किया अग्नि के हवाले, सांसद वीके सिंह ने रिमोट से अग्नि प्रज्ज्वलित कर किया स्वाहा

Tricity Today | रावण दहन

Ghaziabad News : केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने रावण दहन किया। कवि नगर स्थित धार्मिक रामलीला में रामलीला मंचन के बाद राम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान की आरती करने के बाद रावण दहन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि सांसद जनरल वीके सिंह ने रिमोट द्वारा रावण दहन किया। रावण, कुंभकरण और मेघनाथ के पुतले जलाए। जलते रावण की लकड़ियां घर ले गए  
रावण दहन से पहले भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियों की शोभायात्रा निकाली गई। कई दशहरा मैदानों में राम-रावण संवाद और राम रावण के बीच भीषण युद्ध के मंचन के बाद ही पुतलों को अग्नि दी गई। रावण के पुतले में आग लगते ही सिर धड़ हाथ पैर के अलग-अलग हिस्से धू-धू करके जलने लगे। लोग परंपरा के मुताबिक जलते हुए रावण की लकड़ियों को घर ले गए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस व्यवस्था पूरी तरह चाक चौबंद रही।

दशहरा मैदान के मेलों में बच्चों की मस्ती
दशहरा मैदानों में बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों के लिए मेलों में झूले, ऊंट-हाथी की सवारी, खेल खिलौने, चाट पकौड़ी का भरपूर इंतजाम था। कुछ बच्चे झूलों पर व्यस्त रहे, तो कुछ सवारी करने में व्यस्त रहे। दशहरा मेले की वजह से दशहरा मैदान की सड़कों पर नो एंट्री की गई। बुधवार सुबह ही लोग अपने बच्चों को मेला घूमाने पहुंचने लगे। लोगों ने बुराई के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले दहन के सेल्फी ली।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.