स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा अग्रसर

गाजियाबाद : स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा अग्रसर

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा- देश के सर्वांगीण विकास के लिए भाजपा अग्रसर

Tricity Today | स्वतंत्र देव सिंह

भले ही विधानसभा चुनाव में अभी समय हो, मगर शहर में राजनीतिक माहौल शुरू हो गया है। बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का दिल्ली से गाजियाबाद सीमा में प्रवेश करते ही महानगर अध्यक्ष संजीव के नेतृत्व में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। 

वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने आरकेजीआईटी में पश्चिम के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। स्वतंत्र देव सिंह भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्घ सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यह समेलन मोहननगर स्थित कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित होगा। प्रदेश अध्यक्ष का काफीला जैसे ही आनंद विहार बॉर्डर स्थित पेसिफिक मॉल के निकट पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने नारों के साथ उनका स्वागत किया। 

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश की सरकार की नीतियों के कारण जनता में उत्साह का वातावरण है। ााजपा न वोट बैंक की राजनीति करती हैं और न ही तुष्टीकरण की। भाजपा देश के विकास की राजनीति करती है। ऐसा देश बने जहां भ्रष्टाचार का अंत हो। 

स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, क्षेत्रीय प्रभारी जेपीएस राठौर, विधायक सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष मयंक गोयल, महामंत्री पप्पू पहलवान, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, सौलत पाशा, राजेश त्यागी, अश्वनी शर्मा, जयकमल अग्रवाल, संजीव चौधरी, कुलदीप त्यागी, नीरज गोयल, रनिता सिंह, धीरज अग्रवाल, तारा जोशी, बॉबी त्यागी, धीरज शर्मा, संजीव झा, प्रदीप चौधरी, सचिन डेढा, आशीष चौधरी, नितिन त्यागी, रंजन चौधरी, गौरव यादव, पुष्पेंद्र गुप्ता, जय करण यादव, मोनू त्यागी, सचिन त्यागी, गोपाल सिसोदिया, ओम राजपूत, बिट्टू त्यागी, अनुज कसाना, हरीश भाटी, संजय ठाकुर, अमित शर्मा पवन शर्मा दीपक राघव श्याम शर्मा राहुल शर्मा, महानगर अध्यक्ष किसान मोर्चा पंकज भारद्वाज, अरविंद चंद, ललित सिंगोते, आशीष शर्मा, तेजिंदर सिंह, दीपक पाराशर विपिन चौधरी, राहुल चौधरी, अनुराग दीप, विनेश चौधरी अशोक पांडे मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.