क्यूट लड़की से बात करना सैकड़ों लोगों पर पड़ा भारी, गाजियाबाद पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर किया गैंग का खुलासा

बड़ी खबर : क्यूट लड़की से बात करना सैकड़ों लोगों पर पड़ा भारी, गाजियाबाद पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर किया गैंग का खुलासा

क्यूट लड़की से बात करना सैकड़ों लोगों पर पड़ा भारी, गाजियाबाद पुलिस ने 3 को गिरफ्तार कर किया गैंग का खुलासा

Tricity Today | आरोपी गिरफ्तार

Ghaziabad : गाजियाबाद पुलिस और साइबर सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नाइजीरियन के एक व्यक्ति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेशी महिला बनकर सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दोस्ती करते थे और प्यार का झूठा नाटक कर लाखों रुपए की ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस को युवक के खाते से 90 लाख मिले हैं, जिसको पुलिस ने सीज कर दिया है।

आरोपी फेसबुक के जरिए फर्जी लड़कियों की आईडी बनाकर युवकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजते थे। फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट के बाद मैसेज के जरिए दोस्ती कर देश के अलग-अलग जगह पर घूमने के बहाने से लोगों को फंसाकर ठगी का शिकार बनाते थे। ठग खुद को विदेशी लड़की, विदेशी डॉक्टर, इंजीनियर या बिजनेसमैन बताता है। इसके बाद महंगे गिफ्ट भेजने के नाम पर, बिजनेस में पैसा निवेश कराने के नाम पर लोगों को ठगा करता है।

90 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन
सूचना के आधार पर पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस गैंग के 13 बैंक खाते फ्रीज करा दिए हैं, जिसमें छह महीने के भीतर 90 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ था। हालांकि फ्रीज करते वक्त इन खातों में सिर्फ 99 हजार रुपए ही मिले। इस गैंग ने ढाई साल में करीब एक हजार लोगों को ठगा है।

गैंग में यह लोग शामिल
एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अका दीदार नाइजीरिया से बिजनेस वीजा पर भारत आया, लेकिन वीजा समाप्त होने के बाद भी आरोपी कुछ महीनों से अवैध रूप से यहां पर रह रहा था। ठग के मामले में ये उत्‍तराखंड में जेल जा चुका है। आरोपी लड़कियों की आवाज निकाल कर लोगों को फंसाता था। इसके साथ अरविंद वर्मा निवासी गोरखपुर निवासी और प्रिंस पांडे निवासी बलिया को भी गिरफ्तार किया गया है। इस गैंग में शामिल प्रशांत और बबलू फरार है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.