गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के ‌लिए 10 कंट्रोल रूम, शिकायत और सुझाव के लिए नंबर जारी

सुविधा और सुरक्षा पर जोर : गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के ‌लिए 10 कंट्रोल रूम, शिकायत और सुझाव के लिए नंबर जारी

गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा के ‌लिए 10 कंट्रोल रूम, शिकायत और सुझाव के लिए नंबर जारी

Tricity Today | ADM CAity Gambheer Singh

Ghaziabad News : जिला प्रशासन और पुलिस कमिश्नरेट ने जिले में 10 कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए स्थापित किए गए हैं। कोई भी व्यक्ति जिम्मेदार नागरिक होने के नाते कंट्रोल रूम पर संपर्क कर सकता है और सुरक्षा और सुविधा संबंधी शिकायत, सुझाव या जानकारी दे सकता है। पुलिस या प्रशासन सुरक्षा संबंधी मामलों की जानकारी देने वालों के नाम गुप्त रखते ह‌ैं। इसलिए यदि आपके पास किसी तरह का इनपुट है तो कंट्रोल रूम संपर्क करके बेझिझक बताएं और जिम्मेदार नागरिक होने का फर्ज निभाएं। यह एडीएम सिटी गंभीर सिंह ने कहीं। उन्होंने कंट्रोल रूम्स के लिए चलाए गए नंबरों की जानकारी भी दी।
इन समस्याओं के लिए जिला प्रशासन को बताएं
एडीएम सिटी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से संचालित कंट्रोल रूम पर साफ- सफाई, बिजली - पानी या चिकित्सा संबंधी कोई समस्या होने पर संपर्क कर सकते हैं। जनपद में कांवड़ मार्ग पर बनाए गए पांच कंट्रोल रूम राउंड द क्लॉक शिव भक्तों, शिविर संचालकों और कांवड़ियों की सेवा में तत्पर रहेंगे। उन्होंने कंट्रोल रूम्स के लिए जारी किए गए नंबरों की जानकारी भी शेयर की है।

जिला प्रशासन के कंट्रोल रूम और नंबर
राजचौपला, मोदीनगर कन्ट्रोल रूम - 01232-297750, 
गंगनहर, मुरादनगर कन्ट्रोल रूम - 01232-297676, 
मेरठ रोड तिराहा कन्ट्रोल रूम  - 0120-2985159, 
टीला मोड़ कन्ट्रोल रूम नंबर - 0120-2985179 
जिला मुख्यालय कन्ट्रोल रूम  -  0120-2986988 

गाजियाबाद द्वारा संचालित कंट्रोल रूम और नंबर
सिटी कंट्रोल रूम  - 9643208942, 
देहात कन्ट्रोल रूम  - 8929436700, 
ट्रेफिक कन्ट्रोल रूम  - 9643322904, 
ट्रांस हिण्डन कन्ट्रोल रूम  - 9643204440
 मेरठ रोड तिराहा कन्ट्रोल रूम  - 9643208970

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.