तेजी से गिर रहा भूगर्भ जलस्तर, गाजियाबाद की 6 हजार औद्योगिक इकाइयों का होगा सर्वे 

चौंकाने वाली खबर : तेजी से गिर रहा भूगर्भ जलस्तर, गाजियाबाद की 6 हजार औद्योगिक इकाइयों का होगा सर्वे 

तेजी से गिर रहा भूगर्भ जलस्तर, गाजियाबाद की 6 हजार औद्योगिक इकाइयों का होगा सर्वे 

Tricity Today | Symbolic

Ghaziabad News : गाजियाबाद का भूगर्भ जल तेजी के साथ कम हो रहा है। जिसके चलते गाजियाबाद जनपद को रेड जोन में शामिल किया गया है। यह चिंताजनक जानकारी भूगर्भ जल प्रबंधन समिति की रिपोर्ट में सामने आई है। पूर्व में जिलाधिकारी ने भूगर्भ जल दोहन के प्रति सख्त कदम उठाते हुए शहर में चल रहे आरओ प्लांट को सील करने के निर्देश दिए थे।

क्या है पूरा मामला
गाजियाबाद जनपद का भूगर्भ जलस्तर अवैध जल दोहन से प्रतिवर्ष ढाई से तीन मीटर नीचे जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने गाजियाबाद में औद्योगिक इकाइयों की सूची तैयार की है। इस सूची में लगभग 6 हजार छोटी बड़ी  व्यावसायिक इकाइयों को शामिल किया है, जिसमें होटल, रेस्टोरेंट, फार्म हाउस, मंडप सहित आरओ प्लांट शामिल हैं। इन 6 हजार व्यावसायिक इकाइयों में सर्वे का काम किया जाएगा और बिना अनुमति के भूगर्भ जल दोहन कर रही इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

6 हजार औद्योगिक इकाइयों सर्वे
जल प्रबंधन समिति की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में किए गए सर्वे के अनुसार, वर्ष-2017 में मानसून के बाद 24.79 मीटर जलस्तर मापा गया था। वहीं, वर्ष 2022 में यह गिरकर 33.80 मीटर हो गया। यूपीसीडा के मुताबिक, गाजियाबाद जनपद में लगभग 27 हजार छोटी बड़ी औद्योगिक इकाइयां चल रही हैं। जिनमें से 6 हजार इकाइयों की सूची यूपीसीडा द्वारा जल प्रबंधन समिति को सौंप गई है। इन सभी इकाइयों में लगे बोरवेल का सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे का यह कार्य 15 दिसंबर तक चलेगा। गिरते भूगर्भ जलस्तर के चलते जल प्रबंधन समिति ने जनपद को रेड जोन में शामिल किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.