बैंक में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर लगाए आपत्तिजनक आरोप, कहा- घर में घुस कर...

गाजियाबाद : बैंक में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर लगाए आपत्तिजनक आरोप, कहा- घर में घुस कर...

बैंक में काम करने वाली महिला ने सुपरवाइजर पर लगाए आपत्तिजनक आरोप, कहा- घर में घुस कर...

Google Image | Demo Photo

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में स्थित आरडीसी एक निजी बैंक की महिला कर्मचारी ने अपने सुपरवाइजर के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर कविनगर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस को दी तहरीर में विजय नगर की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसका सुपरवाइजर मोहनवीर आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करता है और जब वह विरोध करती है तो उसके चरित्र को बदनाम करने की धमकी देता है। पीड़ित ने बताया कि उसने एक बार मोहनवीर के दोस्त की शिकायत एचआर में कर दी थी तब से आरोपी हमेशा उसका पीछा करता है। इसी प्रकार शास्त्री नगर में रहने वाली एक महिला ने महेंद्रा एंक्लेव में रहने वाले कपिल गुप्ता, उसके ड्राइवर दीपक चौधरी के खिलाफ अश्लील हरकत करने की शिकायत दी है। 

पीड़िता ने बताया कि चार फरवरी की रात आरोपियों ने उनके घर में भी घुसने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके कपड़े तक फाड़ दिए। आरोपी इस तरह की हरकत पहले भी कई बार कर चुके हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.