सीएम योगी के पहुंचने से पहले दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं में हुई तू-तू मैं-मैं, वीडियो वायरल

गाजियाबाद : सीएम योगी के पहुंचने से पहले दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं में हुई तू-तू मैं-मैं, वीडियो वायरल

सीएम योगी के पहुंचने से पहले दो वरिष्ठ भाजपा नेताओं में हुई तू-तू मैं-मैं, वीडियो वायरल

Tricity Today | भाजपा नेताओं में हुई तू-तू मैं-मैं

Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद में आए। योगी आदित्यनाथ के आने से पहले गाजियाबाद शहर में दोनों नेताओं में तकरार हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि दो भाजपा नेता आपस में लड़ रहे हैं। दोनों भाजपा नेताओं के बीच तू-तू मैं-मैं हुई। हालांकि पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालत को सामान्य किया।

मयंक गोयल और अजय शर्मा के बीच हुआ विवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाजियाबाद पहुंचने से पहले शनिवार की दोपहर को भाजपा नेता मयंक गोयल और अजय शर्मा के बीच तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हु,। जो इस समय गाजियाबाद में चर्चा का विषय बना हुआ है। गाजियाबाद की जनता का कहना है कि जहां भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा निकाल रही है। वहीं दूसरी ओर भाजपा के नेता ही सार्वजनिक स्थान पर लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

क्या था मामला
बताया गया है कि एक पक्ष ने सीएम के रोड शो के रूट पर गलत तरीके से मंच लगा लिया था। इससे रूट प्रभावित होने का डर था। यही कारण विवाद का बताया जा रहा है। हालाकि पुलिस-प्रशासन ने एक पक्ष के मंच को सड़क से पीछे करा दिया, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था से बचा सके। उधर, सीएम के आने से पहले भाजपा नेताओं में मनमुटाव होना चर्चाओं में है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.