40 दिन तक होगी किल्लत, जानिए दोनों जिलों के कितने इलाके होंगे प्रभावित

गाजियाबाद-नोएडा में अब कम मिलेगा गंगाजल : 40 दिन तक होगी किल्लत, जानिए दोनों जिलों के कितने इलाके होंगे प्रभावित

40 दिन तक होगी किल्लत, जानिए दोनों जिलों के कितने इलाके होंगे प्रभावित

Google Image | Symbolic Image

Ghaziabad News : उत्तराखंड के टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य के चलते अगले 40 दिन (15 जून) तक टीएचए और नोएडा में गंगाजल की कम आपूर्ति होगी। इसे लेकर जल निगम ने शहरवासियों से गंगा जल का संरक्षण और उपयोग करने की अपील की है।

जानिए कहां से होती है आपूर्ति 
सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता पीके जैन ने बताया कि टिहरी बांध पर मरम्मत कार्य किया जा रहा है। ऐसे में जहां 13 हजार क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति की जा रही थी, वह घटकर मात्र 6-7 हजार क्यूसेक रह गयी है। यह क्रम अगले 40 दिनों तक जारी रहेगा। बता दें कि गंगनहर से गंगाजल आने के बाद सिद्धार्थ विहार और प्रताप विहार स्थित प्लांट से इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, कौशांबी, सिद्धार्थ विहार, डेल्टा कॉलोनी और नोएडा में गंगाजल की आपूर्ति की जाती है।

सिद्धार्थ विहार प्लांट से
-इस प्लांट से 100 क्यूसेक गंगाजल की सप्लाई होती है।
-नोएडा के लिए 80 क्यूसेक
-इंदिरापुरम के लिए 15 क्यूसेक
-सिद्धार्थ विहार योजना को 5 क्यूसेक

प्रताप विहार प्लांट से
-इस प्लांट से 50 क्यूसेक गंगा जल की आपूर्ति की जाती है।
-23 क्यूसेक वसुंधरा (निगम) जोन तक
-इंदिरापुरम के लिए 7 क्यूसेक
-नोएडा के लिए 20 क्यूसेक

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.