देवी-देवताओं का अपमान करने वाले दो गिरफ्तार, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

गाजियाबाद : देवी-देवताओं का अपमान करने वाले दो गिरफ्तार, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

देवी-देवताओं का अपमान करने वाले दो गिरफ्तार, हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Google Image | पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है

Ghaziabad : गाजियाबाद हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने वंदना विहार से दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। उनपर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। शिकायत मिलने पर गाजियाबाद पुलिस दोनों आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष आयुष त्यागी काकड़ा ने बताया कि रविवार दोपहर में पता चला कि वंदना विहार में दो लोग घूम-घूमकर पर्चा बांट रहे हैं। इन पर्चों के जरिये ये लोग हिंदू देवी-देवताओं का अपमान कर रहे हैं। इस पर कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और उन दोनों लोगों को रंगेहाथों पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें खोड़ा थाना लाकर पुलिस के हवाले कर दिया। उनके द्वारा बांटे जा रहे पर्चे को भी पुलिस को सौंपा गया है।

बताया जा रहा है कि हिंदू युवा वाहिनी के खोड़ा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह ने मामले की लिखित शिकायत दी है। पुलिस फिलहाल आरोपितों से पूछताछ कर रही है। जांच में आया है कि दोनों आरोपित एक चर्चित बाबा के अनुयायी हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार कुशवाहा ने बताया कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.