ब्याज के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, दो सगे भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

गाजियाबाद में रालोद नेता को गोली मारने का मामला : ब्याज के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, दो सगे भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

ब्याज के पैसों को लेकर हुआ था विवाद, दो सगे भाइयों ने वारदात को दिया अंजाम

Tricity Today | गाजियाबाद में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नेता को गोली मारने वाले वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

Ghaziabad News : गाजियाबाद के थाना कविनगर क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल पार्टी के नेता लोकेश चौधरी को गोली मारने वाली घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उन्होंने रालोद नेता से ब्याज पर पैसा लिया था। पूरा पैसा देने के बाद भी रालोद नेता उन पर और पैसा देने का दबाव बना रहा था और साथ ही दुर्व्यवहार कर रहा था। 

यह है पूरा मामला 
गाजियाबाद में डीसीपी सिटी ज्ञानंज सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल को राजनगर डिस्ट्रिक्ट सेंटर में दो बाइक सवारों ने लोकेश चौधरी उर्फ लीलू को गोली मार दी थी। गोली उस वक्त मारी गई जब लोकेश बाइक से जा रहा था। इसका खुलासा पुलिस ने किया है। खुलासे के बाद पुलिस ने राशिद और साहिब को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों सगे भाई हैं। राशिद ने करीब 2 साल पहले लोकेश चौधरी से डेढ़ लाख रुपये ब्याज पर लिए थे। राशिद एक फास्ट फूड स्टॉल चलाता है और उसने अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए पैसे लिए थे।

ब्याज के पैसों लेकर करता था अभद्र व्यवहार 
पूछताछ में पता चला है कि राशिद ने काफी पैसे लौटा दिए हैं, लेकिन फिर भी लोकेश चौधरी दावा करता था कि उस पर 4 से 5 लाख रुपये बकाया हैं। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि लोकेश पैसे मांगते समय उनके साथ अभद्र व्यवहार करता था। जिसके चलते राशिद ने आपके भाई साहिब के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वह पिस्तौल भी जिससे गोली मारी गयी थी। उनके पास से गोलियां और कारतूस भी बरामद हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.