ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, ड्राइवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

गाजियाबाद में रफ्तार का कहर : ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, ड्राइवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

ट्रक-ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं ने तोड़ा दम, ड्राइवर अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Tricity Today | गाजियाबाद के लोनी में हुए सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त आटो

Ghaziabad News : गाजियाबाद के लोनी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक की एक ऑटो से भयंकर भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, आरोपी ट्रक चालक अभी फरार हो गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में हाहाकार मच गया है। 

कब और कैसे हुई घटना 
गाजियाबाद के लोनी में तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार दो महिलाओं की मौत हुई है। ऑटो चालक और एक युवती टक्कर लगने से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सड़क हादसे की घटना लोनी कोतवाली के अशोक विहार गढ़ी जस्सी गांव की है। कोतवाली क्षेत्र के अशोक विहार गढ़ी जस्सी गांव के सामने आज मंगलवार करीब 6:00 बजे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मृत महिलाओं के नाम बबीता और रजनी हैं। दोनों ही डुगरावली गांव लोनी की रहने वाली थीं। सड़क हादसे में ऑटो सवार एक युवती और ऑटो चालक घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दी। लोनी के डुगरावली गांव में बबीता (45) परिवार के साथ रहती है। पड़ोस में रहने वाली रजनी (62) उसके साथ थी।

बेटी को दवाई दिलाने के लिए गई लोनी
रजनी की बेटी रीता (23) को पीलिया हो गया था। वह अपनी बेटी को पीलिया की दवाई दिलाने के लिए लोनी के लिए निकली थी। बबीता उनके साथ थी। घर से कुछ दूरी पर उन्होंने लोनी तिराहा के लिए ऑटो लिया। तीनों लोनी तिराहा की तरफ आ रही थी, लेकिन नियति को यह मंजूर नहीं था।

ऑटो चालक समेत दो अभी अस्पताल में भर्ती 
दिल्ली-सहारनपुर मार्ग अशोक विहार कॉलोनी गढ़ी जस्सी के सामने तेज रफ्तार वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। तभी आसपास के लोग आ गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने बबीता और रजनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। वाहन चालक की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.