भाजपा सरकार में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रहा विकास

केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बयान : भाजपा सरकार में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रहा विकास

भाजपा सरकार में बुलेट ट्रेन की रफ्तार से हो रहा विकास

Tricity Today | केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने 6 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास किया

देश के साथ ही सूबे में विकास की रफ्तार बढ़ रही है। प्रत्येक क्षेत्र में सरकार मजबूती के साथ कदम उठा रही है। किसान, व्यापारी, मजदूर, छात्र और नौजवानों के लिए सरकार काम कर रही है। मोदी-योगी सरकार में देश और प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा व्यक्त किया है। इसलिए सरकार जनता की अपेक्षाओं पर पूरी तरह से खरा उतरने का हरसंभव प्रयास कर रही है। यह बातें शनिवार को सड़क, परिवहन और राष्ट्रीय राज्यमार्ग राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने साहिबाबाद में 6 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास करते हुए कही है। 

उन्होने कहा जनता ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, इसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में देश में चल रही सरकार हर तबके का विकास, सुरक्षा और रोजगार देने का काम करेगी। वहीं इस दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। तज्ञ राष्ट्र नेता जी के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढियों के लिए वे सदा प्रेरणाश्रोत रहेंगे। 

साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ गरीब-मजदूरों, व्यापारियों सभी को साथ लेकर चल रही है। इससे पहले रही सरकारों में भेदभाव के आधार पर कार्य किया जाता था। उन्होने जबसे भाजपा की सरकार केंद्र और प्रदेश में आई है तभी से देश में और प्रदेश में विकास की बुलेट ट्रेन की रफ्तार के भांति हो रहा है। साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में हर तरफ विकास हो रहा है। विकास, एलिवेटेड रोड, मेट्रो, रैपिड रेल, फ्लाईओवर, अंडर पास, सड़कें जाम मुक्त हो चुका है। खोड़ा कॉलोनी में विकास के जितने कार्य अब हो रहे हैं। 

पिछले 50 साल में भी नहीं हुए। इस दौरान संजीव शर्मा महानगर अध्यक्ष, विनोद शर्मा पार्षद, पवन रेडी पार्षद, आलोक शर्मा पार्षद, चतर सिंह पार्षद, हरवीर प्रधान पार्षद, सुजीत गिरी पार्षद, आलोक शर्मा पार्षद, आशुतोष शर्मा पार्षद, यशपाल पहलवान पार्षद, मदन राय मंडल अध्यक्ष, राज आर्य मंडल अध्यक्ष, नीरज वर्मा मंडल अध्यक्ष, आनंद गुप्ता पार्षद सचिन डागर पार्षद, अनिल राणा पार्षद मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.