वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ हाईटेक सिक्योरिटी से होगी लैस, दोहरी सुरक्षा के बीच होगा दिल्ली से मेरठ का सफर

Rapid Rail : वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ हाईटेक सिक्योरिटी से होगी लैस, दोहरी सुरक्षा के बीच होगा दिल्ली से मेरठ का सफर

वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के साथ हाईटेक सिक्योरिटी से होगी लैस, दोहरी सुरक्षा के बीच होगा दिल्ली से मेरठ का सफर

Google Image | Rapid Rail

Ghaziabad : रैपिड रेल का कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। बहुत ही जल्द जिस रास्ते को तय करने में कई घंटे लग जाते हैं, उस रास्ते का सफर कुछ मिनटों में तय किया जाएगा। रैपिड रेल हाईटेक सुविधाओं से लैस होगी। इतना ही नहीं रैपिड रेल में यात्री दिल्ली से मेरठ तक दोहरी सुरक्षा में सफर तय करेंगे। इसको लेकर बीते दिनों हाई लेवल बैठक हुई है। जिसमें इस बात को मुहर लगाई गई है कि सभी स्टेशन पर पुलिस के अलावा प्राइवेट सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए जाएंगे। महिला और पुरुष दोनों प्राइवेट सुरक्षा होगी।

यात्रियों की सुरक्षा पर होंगे करोड़ों रुपए खर्च
यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रैपिड रेल सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में चलाई जाएगी। इसका कार्य काफी तेजी के साथ चल रहा है। रैपिड रेल से सफर करने वाला हर यात्री सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगा। महिला और पुरुष दोनों सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे। बिना जांच के कोई भी व्यक्ति रैपिड रेल स्टेशन पर एंट्री नहीं ले सकता है। इसको लेकर रणनीति तैयार की गई है। बताया जा रहा है कि हर महीना सुरक्षा पर करोड़ों रुपए खर्च किए जाएंगे।

पूरी परियोजना में खर्च होंगे 30,274 करोड़ रुपए
देश की पहली रैपिड रेल बनकर तैयार हो गई है। रैपिड रेल में सवारियों के लिए बहुत ही शानदार बहुत बेहतर सुविधा होगी। यह रेल पूरी तरीके से मेक इन इंडिया पर आधारित है। देश की पहली रैपिड रेल का निर्माण गुजरात के शामली में स्थित एलस्टॉम कारखाने में हुआ है। इसकी नींव भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 मार्च 2019 को रखी थी। पूरी परियोजना में 30,274 करोड़ रुपए का खर्च आने की उम्मीद जताई जा रही है।

दिल्ली से मेरठ तक का सफर सिर्फ 50 मिनट में होगा तय
रैपिड रेल दिल्ली से मेरठ के बीच 82 किलोमीटर रूट पर दौड़ेगी। इस रैपिड के माध्यम से दिल्ली से मेरठ के बीच सिर्फ 50 मिनट में पहुंचा जा सकता है। उम्मीद जताई जा रही है कि रोजाना 8 लाख से अधिक यात्री इस रेल का फायदा ले सकते हैं। पहले चरण में गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन से दुराई डिपो तक रेपिड रेल दौड़ेगी। पहले चरण में 17 किलोमीटर में रेपिड रेल चलेगी। कंपनी की कोशिश है कि 2023 के अंतिम तक साहिबाबाद से दुराई डिपो तक रेपिड रेल चल जाए। इस ट्रेन को अत्यधिक आधुनिक तकनीकी से तैयार किया गया है। यात्रियों को इसमें बेहद आराम महसूस होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.