भारी मुनाफा खिला रहा एनसीआर में नशे का 'फूल', नेपाल के रास्ते हो रही सप्लाई

गाजियाबाद में 35 लाख की चरस के साथ महिला गिरफ्तार : भारी मुनाफा खिला रहा एनसीआर में नशे का 'फूल', नेपाल के रास्ते हो रही सप्लाई

भारी मुनाफा खिला रहा एनसीआर में नशे का 'फूल', नेपाल के रास्ते हो रही सप्लाई

Tricity Today | Symbolic

Ghaziabad News : गाजियाबाद पुलिस ने एक महिला  और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वे दोनों नेपाल  से चरस लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करते थे। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह पिछले दो वर्षों से नेपाल के रास्ते चरस लाकर सप्लाई कर रहा था। गाजियाबाद में इन दोनों से 3.8 किलोग्राम चरस बरामद हुई है। जिसकी कीमत 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है।

यह है पूरा मामला
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थ नगर निवासी बद्री यादव ने सनसनीखेज प्रकरण का खुलासा करते हुए पुलिस को बताया कि वह नेपाल से चरस लाकर दिल्ली एनसीआर में सप्लाई करता है। उसने बताया कि वह इस कार्य को पिछले दो वर्षों से कर रहा है। चरस बेचने के काम में मिल रहे भारी मुनाफे के कारण वह इस कार्य को कर रहा है। गाजियाबाद में पकड़े गए दोनों अभियुक्तों के पास से पुलिस ने 3.8 किलोग्राम चरस बरामद की है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये बताई जा रही है। बद्री यादव ने बताया कि फातिमा के गांव निवासी शादाब के ऑर्डर करने पर वह यहां चरस सप्लाई करने के लिए आया था। शादाब ने ही उसे बताया था कि गाजियाबाद बस अड्डे पर फातिमा नाम की महिला को चरस देनी है। इसकी सूचना किसी प्रकार से मुखबिर द्वारा पुलिस मिल गई और दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा
एसीपी रवि प्रकाश सिंह ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की सूचना पर लोनी बॉर्डर थाना पुलिस द्वारा लोनी बस डिपो के पास सिद्धार्थनगर निवासी बद्री यादव और कैराना निवासी फातिमा को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 3.8 किलो चरस बरामद किया गया है। पूछताछ पर अभियुक्त ने बताया कि वह सिद्धार्थ नगर के रास्ते नेपाल से चरस लाकर यहां फातिमा को सप्लाई करने आया था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.