गाजियाबाद में महिला ने भाजपा नेता की घर में घुसकर धुलाई की, 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

भाजपा नेता की घर में घुसकर पिटाई हुई गाजियाबाद में महिला ने भाजपा नेता की घर में घुसकर धुलाई की, 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद में महिला ने भाजपा नेता की घर में घुसकर धुलाई की, 18 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के महानगर अध्यक्ष तौफिक सिद्दिकी के घर में घुसकर करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने पिटाई कर दी। उनकी शिकायत पर दो महिलाओं समेत आठ लोगों के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ बलवा सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तौफिक शालीमार गार्डन मेन में रहते हैं। उन्होंने बताया है कि बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों ने घर में घुसकर उनके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी साहिबाबाद थाना में शिकायत दी। उनकी शिकायत पर शुक्रवार शाम को हाजी मुजाहिद और उनकी पत्नी, शोएब, जैद, नदीम, शोएब, समीर, एक अन्य महिला और 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.