शक्ति सम्मान में महिलाओं को मिला अवॉर्ड, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी

Ghaziabad News : शक्ति सम्मान में महिलाओं को मिला अवॉर्ड, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी

शक्ति सम्मान में महिलाओं को मिला अवॉर्ड, लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा की बड़ी तैयारी

Tricity Today | शक्ति सम्मान में महिलाओं को मिला अवॉर्ड

Ghaziabad News : भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद महानगर द्वारा शक्ति वंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन स्वयं सहायता समूह और एनजीओ की महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक सुनील शर्मा और विशिष्ठ अतिथि पूर्व महापौर आशा शर्मा उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने की है। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया।

यह है पूरा मामला
साहिबाबाद विधानसभा में आयोजित हुए शक्ति सम्मान समारोह कार्यक्रम केमुख्य अतिथि विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं का आत्मबल बढ़ाया है। भाजपा जाति धर्म से ऊपर उठ कर कार्य करती है और जो महिला बहने चिकित्सा के क्षेत्र, समूहो के क्षेत्र मे, शिक्षा के क्षेत्र मे एवं विभिन्न आयामों के क्षेत्रों मे उत्कृष्ठ कार्य कर रही हैं। ऐसी हजारो महिलाओं को सम्मानित किया गया। 

लोकसभा से पहले सम्मान का आयोजन
भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि अब नारी अपनी शक्ति को पूरी तरह से पहचान गई है। पूर्व महापौर आशा शर्मा ने कहा भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण के साथ उनके सम्मान और सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। देश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 2024 में मोदी सरकार सभी को लखपति बनाने के मिशन पर कार्य करने वाली है। शक्ति सम्मान समारोह के दौरान स्वयं सहायता समूह के विभिन्न क्षेत्र से आई महिलाओं को सम्मानित करने का काम किया गया। जिनमें स्वयं सहायता समूह चलाने वाली बीना गुप्ता ,राजेश देवी, अंजली गुप्ता,वर्षा , स्वाती,रेखा, मीना वर्मा, भारती, ज्योति, पूजा, रीता झा, बबीता चौधरी, हिना, राजबाला और शशि प्रभा सहित सैकड़ों महिलाओं को सम्मानित किया गया।

सम्मिलित होने वाली महिलाएं
इस मौके पर महानगर कार्यक्रम संयोजक गोपाल अग्रवाल सह संयोजक रनीता सिंह, चमन चौहान मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, जिला संयोजक मोनिका पंडिता, प्रीति चंद्रा, विधानसभा संयोजक सिद्धि प्रधान अग्रवाल, वसुंधरा मंडल अध्यक्ष अनिल शर्मा, पार्षद सत्येंद्र चौधरी, आशा भाटी, कविता सिरोही, कादंबरी कौशिक, मीना भंडारी, प्रियंका पांडे, भक्ति सिंह, मीणा कौशिक, अंजना त्यागी, पूनम चौधरी, सुषमा नागर, पूनम शर्मा समेत स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.