यति नरसिंहानंद गिरि ने फिर दिया विवादित बयान, महात्मा गांधी को बताया करोड़ों हिदुओं का हत्यारा

Ghaziabad : यति नरसिंहानंद गिरि ने फिर दिया विवादित बयान, महात्मा गांधी को बताया करोड़ों हिदुओं का हत्यारा

यति नरसिंहानंद गिरि ने फिर दिया विवादित बयान, महात्मा गांधी को बताया करोड़ों हिदुओं का हत्यारा

Google Image | यति नरसिंहानंद गिरि

Ghaziabad : अपने बयानों को लेकर विवादों में रहने वाले श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर और डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरि ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है। महंत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह महात्मा गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहे हैं। वीडियो वायल होता देख गाजियाबाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। मसूरी थाने की पुलिस ने यति नरसिंहानंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

राष्ट्रपिता के खिलाफ बद्दी भाषा का इस्तेमाल
सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें महंत ने महात्मा गांधी राष्ट्रपिता के खिलाफ बद्दी भाषा का इस्तेमाल किया है। वीडियो में यति नरसिंहानंद ने गांधी को करोड़ों हिदुओं का हत्यारा बताया है। उन्होंने कहा  'महात्मा गांधी के कारण ही संत और महात्मा आज जेल जाने के लिए मजबूर हैं। इतना ही नहीं उन्होंने वीडियो में ये तक कह दिया कि महत्मा गांधी अंग्रेजों का दलाल था।' साथ ही उनको लेकर महिलाओं के लिए बेहद ही अभद्र टिप्पणी की गई है। विवादित बयान वाला वीडियो ट्वीटर पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले को संज्ञान में लिया है।

वीडियो की हुई पुष्टि
गाजियाबाद के एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि वीडियो के वायरल होने की जानकारी मिलते ही वीडियो की जांच कराई गई। इस जांच में पाया गया कि वीडियो यति महंत नरसिंहानंद का ही है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह रिपोर्ट उपनिरीक्षक डा.राम सेवक की तरफ से दर्ज कराई गई है। यह विवादित वीडियो हाल फिलहाल का है।

नफरत फैलाने की धारा
एसपी ने बताया कि ये कोई पहले मामला नहीं है जब यति नरसिंहानंद पर विवादित बयान के चलते मुकदमा दर्ज किया गया है। यति के खिलाफ देशभर में 18 मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में उनके खिलाफ झूठ बोलकर दो समुदायों के बीच नफरत फैलाने की धारा लगाई है। पुलिस नरसिंहानंद के खिलाफ जल्द कार्रवाई करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.