योगी सरकार में नए मंत्रियों को सौंपे गए विभाग, सुनील शर्मा को भी मिला...

गाजियाबाद से बड़ी खबर : योगी सरकार में नए मंत्रियों को सौंपे गए विभाग, सुनील शर्मा को भी मिला...

योगी सरकार में नए मंत्रियों को सौंपे गए विभाग, सुनील शर्मा को भी मिला...

Google Photo | MLA Sunil Sharma

Ghaziabad News : पांच मार्च को योगी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए चार नए मंत्री बनाए गए थे। इस दौरान साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा को भी मंत्री बनाया गया था। आज सभी नवनियुक्त मंत्रियों को योगी सरकार में विभागों का दायित्व सौंपा गया है। साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को भी विभाग आवंटित किया गया है।

यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के साहिबाबाद से विधायक सुनील शर्मा को पहली बार मंत्री बनाया गया है। सुनील शर्मा को ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान, और अनिल कुमार के साथ योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को सभी चारों नवनियुक्त मंत्रियों को विभाग आवंटित किए गए हैं। इस दौरान सुनील शर्मा को सूचना प्रौद्योगिकी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग दायित्व सौंपा गया है, जबकि ओपी राजभर को पंचायती राज, अल्पसंख्यक कल्याण, हज मुस्लिम वक्फ विभाग का जिम्मा सौंपा गया है।

5 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार
 योगी सरकार में मंत्री बने दारा सिंह चौहान को कारागार विभाग का दायित्व दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के विधायक अनिल कुमार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है। बता दें कि योगी मंत्रिमंडल में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति को नागरिक सुरक्षा एवं होमगार्ड विभाग का दायित्व सौंपा गया है। सभी नवनियुक्त मंत्रियों को 5 मार्च को मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए शपथ ग्रहण कराई गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.