फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

गाजियाबाद में दर्दनाक हादसा : फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

फ्लाईओवर से नीचे गिरने पर युवक की मौत, मौके पर पहुंची पुलिस

Tricity Today | Symbolic Photo

Ghaziabad News : लोनी कोतवाली क्षेत्र में स्थित फ्लाईओवर से नीचे गिरने से युवक की मौत हो गई। हादसा होने के बाद जहां मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की पहचान के लिए पुलिस आसपास युवक के बारे में लोगों से जानकारी ले रही है।

यह है पूरा मामला
मिली जानकारी के अनुसार, लोनी के कोतवाली क्षेत्र के बंथला फ्लाईओवर के जीने से होता हुआ एक युवक जा रहा था। इसी दौरान अचानक वह नीचे गिर गया। हादसे में युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक लगभग 30 फीट ऊपर से गिरा था। जिसके ऊंचाई से गिरने पर युवक बुरी तरह से घायल हो गया। युवक के गिरने का आवाज सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लेकर अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। 

मृतक की पहचान हुई
पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 21 वर्ष है और उसकी पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। लोनी एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। देखने में युवक नशेड़ी किस्म का लग रहा है। पुलिस द्वारा युवक के गिरने के कारणों का भी पता किया जा रहा है। आगे की करवाई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.