इसलिए बालकनी से कूदकर 55 साल की महिला ने दी जान, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : इसलिए बालकनी से कूदकर 55 साल की महिला ने दी जान, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

इसलिए बालकनी से कूदकर 55 साल की महिला ने दी जान, पुलिस जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Tricity Today | मृतक महिला

Greater Noida West : थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली एक महिला ने शनिवार की दोपहर 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला 2015 से मानसिक तनाव में थी। जिसका इलाज भी चल रहा था।

क्या है पूरा मामला
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित निराला सोसाइटी में रहने वाली 55 साल की प्रतिभा यादव अपने परिवार के साथ रहती थी। उन्होंने शनिवार की सुबह अपनी सोसाइटी के 11वीं मंजिल से छलांग लगा दी।  

पुलिस जांच में हुआ खुलासा
थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मृतका काफी दिनों से मानसिक तनाव में थी, उनका उपचार चल रहा था और उनके पति सरकारी नौकरी कुछ समय पूर्व रिटायर हुए हैं। महिला अपने पति राजीव यादव और बड़ा बेटा रोहन साथ रहते थे, जो उस समय दूसरे कमरे में थे। मृतका 2015 से डिप्रेशन की दिक्कत थी, जिसका इलाज चल रहा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.