ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में लगी भीषण आग, मची अफरातफरी

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में दो फ्लैटों में लगी भीषण आग

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में थाना बिसरख क्षेत्र स्थित गौर सिटी सोसाइटी में गुरुवार सुबह एक टावर के दो फ्लैटों में भीषण आग लग गई। आग से फ्लैटों में रखा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने से सोसाइटी में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सिटी-2 के 16th एवेन्यू में गुरुवार सुबह दो फ्लैटों में आग लग गई। सोसाइटी के टावर मे भीषण आग लगी है और पूरा टावर धुएं की चपेट में आ गया। इसके बाद सोसाइटी में हड़कंप मच गया। सूचना पर थाना बिसरख पुलिस और फायर की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचे। आग इतनी भीषण थी कि उसने बराबर के दूसरे फ्लैट को भी अपनी चपेट में ले लिया। दो फ्लैटों में आग लगने से सोसाइटी में अफरातफरी मच गई। कई लोग टावर में ही फंस गए। इसके बाद फायर की गाड़ियों ने करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके बाद टावर में फंसे लोगों ने चैन की सांस ली।

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि जिन फ्लैटों में आग लगी है वह दोनों फ्लैट बंद थे। आग लगने से फ्लैटों में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया है। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.