भाजपा की प्रचंड जीत पर शाम को होगा बड़ा आयोजन, दिग्गज नेता लेंगे हिस्सा

छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान की खुशी ग्रेटर नोएडा वेस्ट पहुंची : भाजपा की प्रचंड जीत पर शाम को होगा बड़ा आयोजन, दिग्गज नेता लेंगे हिस्सा

भाजपा की प्रचंड जीत पर शाम को होगा बड़ा आयोजन, दिग्गज नेता लेंगे हिस्सा

Google Photo | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान और तेलंगाना में लोकसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं। तेलंगाना को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में भारतीय जनता पार्टी ने अपनी सरकार बना ली है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पहले कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन भाजपा ने कांग्रेस से दोनों राज्यों को छीन लिया है। इस मौके पर इन तीनों राज्यों के अलावा पूरे भारत में भाजपा नेताओं के बीच खुशी के लहर दौड़ पड़ी है। यह खुशी की लहर गौतमबुद्ध नगर तक आ गई। भारतीय जनता पार्टी के तीन राज्यों में प्रचंड जीत के बाद ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रविवार की शाम को रैली का आयोजन किया जाएगा। इस रैली में भारतीय जनता पार्टी के कई स्थानीय नेता शामिल होंगे।

मध्यप्रदेश और राजस्थान का हाल
मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 230 विधानसभा सीट में से 166 अपनी झोली में डाली है। बाकी में से 63 सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने और एक सीट अन्य पार्टी के खाते में आई। इसी तरीके से राजस्थान में 199 में से 177 सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने कब्जा कर लिया है और 67 सीटों पर कांग्रेस के विधायक बने हैं।

छत्तीसगढ़ और तेलंगाना का हाल
छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की है। छत्तीसगढ़ में कुल 90 विधानसभा सीट है, जिनमें से 57 विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है और 33 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की। तेलंगाना में कांग्रेस ने अपनी सरकार बना ली है। तेलंगाना में कुल 119 विधानसभा सीट है, जिनमें से 63 सीट कांग्रेस के खाते में आई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.