दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में बनी नई एओए, हजारों लोगों की आवाज बनेंगे ये 10 लोग

Greater Noida West : दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में बनी नई एओए, हजारों लोगों की आवाज बनेंगे ये 10 लोग

दिव्यांश फ्लोरा सोसाइटी में बनी नई एओए, हजारों लोगों की आवाज बनेंगे ये 10 लोग

Tricity Today | हजारों लोगों की आवाज बनेंगे ये 10 लोग

Greater Noida West : शहर की दिव्यांश फ्लोरा हाऊसिंग सोसाइटी में रविवार को एओए का चुनाव हुआ। इस बार 56.27 प्रतिशत निवासियों ने वोट दिया। चुनाव में टोटल 18 उम्मीदवार खड़े हुए थे, लेकिन 10 से जीत हासिल की। देर रात को परिणाम घोषित हुए हैं। 

इन लोगों ने जीत हासिल की
इस बार निवासियों ने एओए के रूप में शुभम रॉय, विदित शर्मा, मिथिलेश प्रसाद, राहुल गुप्ता, संजीव सक्सेना, पुष्पेंद्र सिंह, राकेश कुमार चौहान, मोहन सिंह, लविता और सुमित वर्मा को चुना हैं। सभी लोगों ने भारी मतों से जीत हासिल की। सोसाइटी में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया हुई। चुनाव के दौरान हाऊसिंग सोसाइटी में शांति बनी रही। चुनाव समिति में तन्मय त्यागी, मनीष कुमार, गजेंद्र सिंह, नितेश, मोहन उपाध्याय और कुनाल सखूजा रहे। नई एओए ने चुनाव शांति और बेहतर तरीके संपन्न होने पर चुनाव अधिकारियों को धन्यवाद दिया है। 

इन मुद्दों पर काम करेगी नई एओए 
वहीं दूसरी तरफ नई एओए का कहना है कि हम निवासियों की आवाज बनकर उबारेंगे। सोसाइटी में जितनी भी समस्याएं हैं, उन सभी का समाधान करने का प्रयास करेंगे। खास तौर पर मूलभूत सुविधाओं पर काम किया जाएगा। सोसाइटी के भीतर बिजली, पानी और पार्किंग की सुविधा बेहतर की जाएगी। इसके अलावा जो भी मुद्दा उनके सामने आएंगे, उनको प्राथमिकता के साथ ठीक करवाया जाएगा। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था और मेंटेनेंस पर भी काम किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.