व्हाइट आर्किड में एओए कार्यकारिणी का गठन, दिनेश सक्सेना अध्यक्ष और सचिव बने अमित शर्मा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : व्हाइट आर्किड में एओए कार्यकारिणी का गठन, दिनेश सक्सेना अध्यक्ष और सचिव बने अमित शर्मा

व्हाइट आर्किड में एओए कार्यकारिणी का गठन, दिनेश सक्सेना अध्यक्ष और सचिव बने अमित शर्मा

Tricity Today | व्हाइट आर्किड में एओए कार्यकारिणी का गठन

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की व्हाइट आर्किड हाउसिंग सोसाइटी में एओए कार्यकारिणी का गठन हुआ है। वैसे तो सोसाइटी में एओए का गठन काफी समय पहले हो चुका है, लेकिन अब कार्यकारिणी का गठन हो गया है। जिसमें दिनेश सक्सेना अध्यक्ष और अमित शर्मा सचिव बने हैं। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सचिव समेत कार्यकारिणी में पदों का बंटवारा हो गया है। एओए का कहना है कि हम मूलभूत सुविधाओं काम करेंगे। 

इन मुद्दों को उठाएगी एओए टीम
एओए सदस्य शंकर ने बताया कि सोसाइटी के एक टावर में अभी तक ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट जारी नहीं हुआ है। जिसकी वजह से रजिस्ट्री रुकी हुई है। आरोप है कि बिल्डर मनमानी तरीके से मेंटेनेंस और दूसरी सुविधाओं को देने के लिए अवैध तरीके से चार्ज ले रहा है। मेंटेनेंस चार्ज 2 रुपए से बढ़ाकर अब 2.75 रुपए कर दिए हैं। इन सभी मुद्दों को लेकर सोसाइटी में एओए का गठन हुआ है। सोसाइटी में सुरजन सिंह, बलवंत सिंह, अमित शर्मा और विष्णु अग्रवाल के साथ 6 सदस्य समेत 10 लोगों की एओए की टीम बनाई है।

एओए सदस्यों की सूची
  1. दिनेश सक्सेना - अध्यक्ष
  2. बलवंत सिंह - उपाध्यक्ष
  3. अमित शर्मा - सचिव
  4. हरेंद्र सिंह चौहान - सहसचिव
  5. गणेश प्रसाद पाठक - कोषाध्यक्ष
  6. बिष्णु अग्रवाल - सहकोषाध्यक्ष
  7. संजय चौहान - सदस्य
  8. मधुर मोहन श्रीवास्तव - सदस्य
  9. सुरजन सिंह बरतवाल - सदस्य
  10. शंकर ठाकुर - सदस्य

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.