भारतीय कुर्मी महासभा ने की बैठक, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे यह खास काम

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : भारतीय कुर्मी महासभा ने की बैठक, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे यह खास काम

भारतीय कुर्मी महासभा ने की बैठक, पर्यावरण संरक्षण के लिए करेंगे यह खास काम

Tricity Today | भारतीय कुर्मी महासभा ने की बैठक

Greater Noida West : भारतीय कुर्मी महासभा गौतमबुद्ध नगर के द्वारा संगठन विस्तार बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें गौतमबुद्ध नगर में रह रहें कुर्मी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या मे शामिल हुए। शनिवार को ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिलाध्यक्ष गौरव पटेल की अध्यक्षता में भारतीय कुर्मी महासभा गौतमबुद्ध नगर की बैठक सम्पन्न हुई।

इस सभा में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल और छत्रपति शिवाजी महाराज को याद करके पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस सभा में कुर्मी समाज को संगठित करने पर बल दिया गया। बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकाश कटियार ने किया। विकाश कटियार का कहना है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है। जिसके लिए जल्द ही गौतमबुद्ध नगर जिले में अलग-अलग जगह बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष मृगंक कुमार ने बताया कि जल्द ही संगठन के द्वारा समाज के सभी प्रतिभावान छात्रों एवं समाज के लोगों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाध्यक्ष गौरव पटेल ने उपस्थित सभी समाज सेवियों के साथ महासभा की कार्य, गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा की। इस दौरान जिले में महासभा को सशक्त बनाने के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई। जिसको आगामी कार्यक्रमों के माध्यम से लागू किया जाएगा।

बैठक में प्रमोद, अजीत पटेल, रजनीश कुमार, विजय कुमार, अंशुल गंगवार, रोहित सचान, अतुल पटेल, प्रवीण, अभिषेक पटेल, सौरभ सचान, श्रीकांत पटेल, रविनेश राज, सौरभ पटेल, सतीश कटियार, आशीष सिंह और अभिषेक सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.