गैलेक्सी वेगा एओए पर लगे बड़े आरोप, डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिया चुनाव करवाने का आदेश

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : गैलेक्सी वेगा एओए पर लगे बड़े आरोप, डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिया चुनाव करवाने का आदेश

गैलेक्सी वेगा एओए पर लगे बड़े आरोप, डिप्टी रजिस्ट्रार ने दिया चुनाव करवाने का आदेश

Tricity Today | गैलेक्सी वेगा

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गैलेक्सी वेगा हाउसिंग सोसायटी की एओए के खिलाफ डिप्टी रजिस्ट्रार ने आदेश जारी किया है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 14 मार्च 2022 तक सोसाइटी में एओए के चुनाव हो जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो एओए अध्यक्ष और सभी पदाधिकारी के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया जाएगा।

14 मार्च को हुआ था गठन
मिली जानकारी के मुताबिक गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का गठन 14 मार्च 2021 को हुआ था। सोसाइटी में 426 निवासियों ने मतदान किया था। जिसमें अध्यक्ष पद पर हेमचंद तिवारी और सचिव पद पर गगन को नियुक्त किया गया था। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि दोनों पदाधिकारियों द्वारा तानाशाही बर्ताव करने के कारण बाकी सभी 6 पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसमें कोषाध्यक्ष और सभी सदस्य शामिल थे। 

अध्यक्ष और सचिव पर लगे यह आरोप
उस समय हेमचंद तिवारी और गगन पर आरोप लगे थे कि गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन गलत तरीके से बिल्डर से हैंड ओवर ले रही है। इसके खिलाफ में इन पदाधिकारियों ने इस्तीफा दिया था। इसके अलावा निवासियों से मेंटेनेंस चार्ज लेने के लिए बैंक अकाउंट भी खुलवा गए थे।

6 पदाधिकारियों ने दिया था इस्तीफा
इस मामले में डिप्टी रजिस्ट्रार ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि 6 पदाधिकारियों के इस्तीफा देने के बावजूद भी अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन का संचालन किया जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने उन्हें एसोसिएशन के बैंक अकाउंट को सीज कर दिया और आदेश दिया है कि आगामी 14 मार्च 2022 पुन: अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के चुनाव करवाए जाएं। अगर ऐसा नहीं किया जाता है तो मौजूदा एओए अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष का बयान
गैलेक्सी वेगा अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमचन्द्र तिवारी ने बताया कि उन पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बीते 28 फरवरी को ही ओनर्स एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों की नई सूची डिप्टी रजिस्ट्रार के दफ्तर में जमा कर दी थी। यह डिप्टी रजिस्ट्रार में बैठे अफसरों की गलती है कि उन्होंने गैलेक्सी वेगा द्वारा दी गई जानकारी को नहीं देखा। हमारी एसोसिएशन ने पहले ही पदाधिकारियों की जानकारी दे दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.