श्री राधा स्काई गार्डेन के खरीदार जान जाने तक करेंगे भूख हड़ताल, बिल्डर को दिया अल्टीमेटम

बड़ी खबर : श्री राधा स्काई गार्डेन के खरीदार जान जाने तक करेंगे भूख हड़ताल, बिल्डर को दिया अल्टीमेटम

श्री राधा स्काई गार्डेन के खरीदार जान जाने तक करेंगे भूख हड़ताल, बिल्डर को दिया अल्टीमेटम

Google Image | भूख हड़ताल

Greater Noida West : पजेशन नहीं मिलने से दुखी श्री राधा स्काई गार्डेन के एक 71 वर्षीय खरीददार ने भूख हड़ताल करने की ठानी है। उन्होंने कहा है कि जब तक उन्हें अपना घर नहीं मिल जाता, वह हड़ताल पर बैठे रहेंगे। चाहे उनकी जान क्यों ना चली जाए। वह पिछले 10 साल से अपने फ्लैट का इंतजार कर रहे हैं। 2 साल पहले उनके फ्लैट की रजिस्ट्री भी हो गई, लेकिन अब तक उन्हें सपनों का आशियाना नहीं मिला है। इस वजह से किराए के घर में रह रहे हैं। जीवन के इस पड़ाव पर वह खुद को बेहद ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। बार-बार बिल्डर से मदद मांगने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। अब उन्होंने यह बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है।

अब नहीं करेंगे इंतजार
श्री ग्रुप के राम अग्रवाल और हरीश अरोरा को भेजे अपने ईमेल में डॉ आनंद कुमार अग्निहोत्री ने लिखा है, करीब 2 साल पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित श्री राधा स्काई गार्डन में फ्लैट T7/1905 की रजिस्ट्री उनके नाम से हो गई थी। लेकिन उन्हें अब तक पजेशन नहीं मिला है। करीब 10 साल हो गए। उन्होंने अब तक हर भुगतान समय से किया है। कभी भी पेमेंट करने में देरी नहीं की। लेकिन अब और इंतजार नहीं कर सकते। उन्होंने आगे कहा है, 71 साल की उम्र में मैं एक रेंटेड घर में रह रहा हूं। लेकिन अब मुझसे यह नहीं हो पाएगा। इसलिए मैंने भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। घर का पजेशन मिलने तक मैं भूख हड़ताल पर बैठा रहूंगा। इस संबंध में नोएडा पुलिस, जिला प्रशासन और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी को भी सूचित कर दिया है।

1 हफ्ते का दिया वक्त
श्री राधा स्काई गार्डन सिटी के एक अन्य निवासी गौरव पटेल ने बताया, डॉक्टर आनंद कुमार अग्निहोत्री पिछले 10 साल से शांतिपूर्ण ढंग से बिल्डर से अपने फ्लैट के पजेशन की मांग कर रहे हैं। इन सालों में कभी भी भुगतान में विलंब नहीं किया। पूरा पेमेंट समय से बिल्डर को किया। लेकिन उन्हें अब तक घर नहीं मिला है। वह किराए के घर में रह रहे हैं। इसलिए उन्होंने अगले रविवार से भूख हड़ताल करने का फैसला लिया है। 1 हफ्ते का वक्त इसलिए दिया गया है, ताकि बिल्डर अपनी गलती मान ले और उनका घर उन्हें सौंप दे।

15 निवासी हड़ताल पर बैठेंगे
गौरव ने आगे बताया, अगले रविवार से होने वाले भूख हड़ताल में सोसाइटी के सात से आठ अन्य वरिष्ठ नागरिक और इतनी ही संख्या में महिलाएं उनके साथ बैठेंगी। यह उनके अकेले की लड़ाई नहीं है। हम सभी बिल्डर के मनमानी के शिकार हैं। इसलिए पूरी सोसाइटी उनके साथ खड़ी है। हम अपना अधिकार लेने के लिए भूख हड़ताल करने के लिए भी तैयार हैं। पर अब बिल्डर की उपेक्षा और मनमाना रवैया बर्दाश्त नहीं करेंगे। ऐसे सैकड़ों वरिष्ठ नागरिकों के साथ श्री ग्रुप ने धोखेबाजी की है। उनके जीवन की पूरी पूंजी हड़पने के बावजूद उन्हें अब तक घर का पजेशन नहीं मिला है। यह बेहद कष्ट कारक है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.