मेफेयर रेजीडेंसी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निवासियों ने कहा- हमारी जान का दुश्मन बना बिल्डर

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : मेफेयर रेजीडेंसी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निवासियों ने कहा- हमारी जान का दुश्मन बना बिल्डर

मेफेयर रेजीडेंसी बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज, निवासियों ने कहा- हमारी जान का दुश्मन बना बिल्डर

Tricity Today | प्रतीकात्मक फोटो

Greater Noida West : शहर में स्थित मेफेयर रेजीडेंसी हाउसिंग सोसाइटी में आग लग गई। आग लगने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सोसाइटी में 4 घरों के बिजली मीटर में आग लगी है। इस मामले में सोसाइटी निवासियों की शिकायत के आधार पर बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

18 अप्रैल को लगी थी आग
सोसाइटी के निवासी रवि कुमार ने बताया कि 18 अप्रैल की देर रात को करीब बी-टावर के 10वें फ्लोर पर आग लग गई। यह आग 4 घरों के बिजली मीटर में लगी। आग लगते ही बिजली गुल हो गई। जिसके बाद मौके पर निवासियों में हड़कंप मच गया। किसी तरीके से निवासियों ने मेंटेनेंस डिपार्टमेंट टीम की सहायता से आग पर काबू पाया। सोसाइटी के भीतर आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन उपकरण भी नहीं है। 

निवासियों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
सोसायटी के निवासी प्रीतीत बाजपाई ने बताया कि बिल्डर निवासियों की जान के साथ छेड़छाड़ कर रहा है। सोसाइटी में ठीक तरीके से कोई भी व्यवस्था नहीं है। जरूरत से ज्यादा बिजली का लोड है। जिसकी वजह से आए दिन आग लगने की घटनाएं होती रहती है। इस मामले में कई निवासियों ने बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने बिल्डर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि सोमवार की देर रात को मेफेयर रेजीडेंसी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में घर का काफी सामान जल गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में वहां रहने वाले कई लोगों ने शिकायत की है। निवासियों ने बिल्डर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। घटना ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.