गौर सिटी की सोसायटियों में धूमधाम से मनाया छठ महोत्सव, कृत्रिम घाट में सैकड़ों महिलाओं ने की पूजा

Greater Noida West : गौर सिटी की सोसायटियों में धूमधाम से मनाया छठ महोत्सव, कृत्रिम घाट में सैकड़ों महिलाओं ने की पूजा

गौर सिटी की सोसायटियों में धूमधाम से मनाया छठ महोत्सव, कृत्रिम घाट में सैकड़ों महिलाओं ने की पूजा

Tricity Today | धूमधाम से मनाया छठ महोत्सव

Greater Noida West : आज पूरे देश में धूमधाम के साथ छठ पूजा का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसी तरीके से ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गौर सिटी की गैलेक्सी वेगा हाउसिंग सोसायटी और गौर सौन्दर्यम में धूमधाम के साथ छठ पूजा का त्यौहार मनाया गया है। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के अलावा गौतमबुद्ध नगर के विभिन्न इलाकों में छठ पूजा महोत्सव मनाया जा रहा है। इसको लेकर पुलिस प्रशासन भी काफी अलर्ट है। छठ घाट पर महिलाएं पूजा कर रही है।

36 घंटे निर्जला व्रत रखना पड़ता है
गौर सिटी की विभिन्न सोसाइटियों में कृत्रिम घाट में  सैकड़ों महिलाओं ने की पूजा अर्चना की हैं। छठ पूजा का व्रत कठिन व्रतों में से एक होता है। इसमें पूरे चार दिन तक व्रत के नियमों का पालन करना पड़ता है और व्रत रखने वालों को पूरे 36 घंटे निर्जला व्रत रखना पड़ता है। छठ व्रत की शुरुआत नहाए-खाय के साथ होती है। इसके बाद दूसरे दिन खरना और तीसरे दिन अस्ताचलगामी अर्घ्य की परंपरा निभाई जाती है। शाम में किसी नदी या तालाब में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देती हैं।

क्या है छठ पूजा
छठ पर्व या पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के तराई क्षेत्रों में मनाया जाता है। यह मैथिल, मगध और भोजपुरी लोगों का सबसे बड़ा पर्व है और ये उनकी संस्कृति है। यहा पर्व बिहार कि वैदिक आर्य संस्कृति की एक छोटी सी झलक दिखाता हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.