मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली हिन्दू महिला का बच्चा गायब, मां पर लगाया अपहरण का आरोप

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली हिन्दू महिला का बच्चा गायब, मां पर लगाया अपहरण का आरोप

मुस्लिम युवक से प्रेम विवाह करने वाली हिन्दू महिला का बच्चा गायब, मां पर लगाया अपहरण का आरोप

Tricity Today | शिवांगी उसका बेटा

Greater Noida West : शहर में रहने वाली शिवांगी नामक एक युवती ने अपनी मां पर उसके एक माह के बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिवांगी कुमारी ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित बिसरख कोतवाली में अपनी मां के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस में शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आरोपी महिला की अंतिम लोकेशन अमरोहा जिले में मिली। जिसके बाद बिसरख कोतवाली पुलिस टीम अमरोहा के लिए रवाना हो गई है

इस्लामुद्दीन से हुई थी शिवांगी की शादी
शिवांगी नामक युवती ने एक मुस्लिम व्यक्ति इस्लामुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। इस्लामुद्दीन और शिवांगी दोनों अलग-अलग धर्म से संबंध रखते हैं। जिसकी वजह से परिजनों ने इस शादी से इंकार कर दिया था। हालांकि, दोनों ने प्रेम विवाह के करके अलग रहने का फैसला किया। 

जेल में बंद है शिवांगी का पति
फिलहाल शिवांगी का पति जेल में बंद है। वह एक मामले में जेल की सजा काट रहा है। शिवांगी का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने उसके पति इस्लामुद्दीन को फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेजा है। जब वह गर्भवती थी तो अपनी मां बबीता को अपने पास बुला लिया। 

टीका लगवाने की बात कहकर घर से निकली थी बबीता
शिवांगी के पिता की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उसने पुलिस को बताया कि वह पिछले दिनों किसी काम से बाहर गई थी। घर पर उनका एक महीने का बेटा और मां थी। जब वह वापस लौटी तो घर पर बेटा और मां दोनों नहीं मिले। जिसके बाद आस-पड़ोस में लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि टीका लगवाने की बात कहकर बबीता अपनी बेटी के बेटे को लेकर चली गई थी। 

अमरोहा मिली मां बबीता की लोकेशन
शिवांगी का आरोप है कि उसकी मां उसके इकलौते बेटे को बेच सकती है। क्योंकि पिता की मौत के बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली थी। पुलिस का कहना है कि शिवांगी की मां से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। वह इस समय अमरोहा में है। बिसरख कोतवाली की एक पुलिस टीम अमरोहा के लिए रवाना हो गई है। पुलिस का कहना है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.