ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा, ACE CITY के पास दो मोटरसाइकिल एकदूसरे से टकराई, तीन पुरुष और एक महिला घायल

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा, ACE CITY के पास दो मोटरसाइकिल एकदूसरे से टकराई, तीन पुरुष और एक महिला घायल

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में हादसा, ACE CITY के पास दो मोटरसाइकिल एकदूसरे से टकराई, तीन पुरुष और एक महिला घायल

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ऐस सिटी के पीछे पेट्रोल पंप के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रही है कि दो मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद चारों लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कैसे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में तीन पुरुष और एक महिला शामिल थे। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे, जिसके कारण टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। चारों लोग इसमे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे करीब नौ बजे ACE सिटी के पास हुआ है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को निक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा कि वह खतरे से बाहर है। अभी तक वह किस सोसायटी के है इसका पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का बयान
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि चौकी बिसरख के निकट दो मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, आगे कि कार्रवाई की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.